आरिफ नियाजी
हरिद्वार जिले के किसानों को अब डीजल से छुटकारां मिलने जा रही है प्रधानमंत्री कुसुम योजना में किसानों को जल्द पंपिंग सैट मिलेंगे जिससे उन्हें खेती करने में बहुत आसानी रहेगी जिसके लिए लघु सिंचाई विभाग द्वारा पूरी तैयारी की गई है। विभाग ने किसानों के रजिस्ट्रेशन का कार्य शुरू कर दिया है अभी तक रुड़की कार्यालय में लगभग 145 किसानों के रजिस्ट्रेशन हो चुके हैं।
दरअसल भारत सरकार की प्रधानमंत्री कुसुम योजना के चलते अब किसान सोलर प्लांट से अपनी खेती कर सकेंगे किसानों के लिए यह योजना बड़ी वरदान साबित होगी लघु सिंचाई विभाग के सहायक अभियंता संदीप मित्तल ने बड़ी बेबाकी के साथ बताया कि प्रधानमंत्री की कुसुम योजना काफी बेहतर और किसानों के लिए लाभदायक है इस योजना के चलते किसान अपने ट्रैक्टर या नलकूप से चलने वाली बोरिंग को सोलर पंप सेट से चलने वाले बोरिंग में बदल सकते हैं जिससे उनकी डीजल पर होने वाले व्यय से मुक्ति मिलेगी तथा बचत के रूप में आय में वृद्धि होगी।
उन्होंने बताया कि योजना का लाभ लेने के लिए पहले आओ पहले पाओ के आधार पर उत्तराखंड में लघु सिंचाई विभाग के किसी भी कार्यालय में पंजीकरण कराया जा सकता है जिसके लिए मात्र कुछ औपचारिकताएं हैं जिन्हे पूरा करना है। क्रमानुसार किसानों को लाभ प्राप्त होगा ।योजना में प्रयुक्त होने वाले सोलर सिस्टम पर 5 साल की वारंटी है वारंटी तथा सिस्टम डिजिटल है जिसके कारण इसको चलाना बहुत आसान होगा। लघु सिंचाई विभाग के सहायक अभियंता संदीप मित्तल ने बताया की भारत सरकार की इस योजना का लाभ किसानों को मिलेगा।
उन्होंने बताया की रुड़की में दो सौ पचास सोलर पंपिंग सिस्टम का लक्ष्य निर्धारित किया गया है जिसमें उनके रुड़की कार्यालय में अभी तक 145 के लगभग रजिस्ट्रेशन किसान करा चुके हैं उन्होंने बताया कि भारत सरकार की इस योजना से किसानों को बड़े पैमाने पर लाभ मिलेगा किसान लगातार गांव गांव से पहुंचकर रजिस्ट्रेशन करा रहे हैं जिसके चलते जल्द ही किसानों को सोलर पंपिंग सेट का लाभ मिलने लगेगा और किसानों को पहले आओ पहले पाओ की स्थिति में इस योजना का लाभ मिलने लगेगा।

More Stories
हरिद्वार जिले में गौकशी की बढ़ती घटनाओं से महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरि महाराज बेहद नाराज़, पुलिस प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार
कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता ने अपने पिता की तीसरी पुण्यतिथि पर लगाया रक्तदान शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
रुड़की में बाइक सवार युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग,हालत गंभीर,पुरानी रंजिश का मामला