Jan Mudde

No.1 news portal of India

बीस मार्च से दिल्ली से शुरू होगी भाकियू अंबावता की किसान यात्रा,यूपी और उत्तराखंड के किसानों को करेगी जागरूक

Spread the love

आरिफ नियाज़ी

भारतीय किसान यूनियन अम्बावता उत्तराखंड मे संगठन की मजबूती पर बल देगा। रुड़की पहुंचे भारतीय किसान यूनियन अंबावता के राष्ट्रीय अध्यक्ष ऋषिपाल अंबावता ने कहा की आगामी बीस मार्च से दिल्ली से किसान यात्रा का शुभारंभ किया जाएगा जो यूपी और उत्तराखंड राज्य मे किसानों को जागरूक करने का काम करेगी। किसान यात्रा से किसान जागरूक होंगे।

उन्होंने कहा की इस यात्रा से भारतीय किसान यूनियन अंबावता को भी उत्तराखंड में नई ऊर्जा मिलेगी। उन्होंने आरोप लगाया की भारतीय जनता पार्टी की सरकारों ने हमेशा किसानों का सबसे बड़ा शोषण हुआ है आज तक भी किसानों का चीनी मिलों से भुगतान नहीं हुआ है किसान आत्महत्या करने को मजबूर है लेकिन सरकार को इसकी जरा भी चिंता नहीं है। ऋषिपाल अंबावता ने कहा की आज किसान अपने अधिकारों के लिए सड़कों पर आंदोलन करने के लिए मजबूर है इसलिए ही भारतीय किसान यूनियन अंबावता ने राहुल गांधी की पद यात्रा को समर्थन किया है।

इस दौरान ऋषिपाल अम्बावता ने कहा की भाकियू अंबावता हमेशा किसानों के हितों की लड़ाई लड़ता आया है और आगे भी प्रमुखता से किसानों की लड़ाई लड़ता रहेगा।इस दौरान यूनियन के प्रदेश उपाध्यक्ष एडवोकेट अनित चौधरी, प्रदेश अध्यक्ष फरमान त्यागी एडवोकेट,इमरान अली प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369