Jan Mudde

No.1 news portal of India

रुड़की के पोस्टमार्टम गृह पर हुआ दो पक्षों में जमकर हंगामा,विवाहिता की मौत के बाद दोनो पक्षों में बना है तनाव

Spread the love

आरिफ नियाज़ी

रुड़की पोस्टमार्टम गृह पर दो पक्षों के आपस में भिड़ने से अफरातफरी मच गई हंगामा इतना बढ़ा कि पुलिस को मौके पर पहुंचना पड़ा। जिसके बाद हंगामा शांत हुआ।दरअसल लक्सर कोतवाली क्षेत्र के नगला खुर्द गांव निवासी तरन्नुम पुत्री मुर्तजा का विवाह 2019 में रुड़की शेखपुरी निवासी शाकिर से हुआ था जिसके चलते तरन्नुम अपने मायके गई हुई थी।

परिजनों का आरोप है की तरन्नुम गर्भवती थी जो पिछले कुछ दिन से घर पर आई थी इसी दौरान वह अपने घर से बाइक से डॉक्टर के जाने के लिए निकला था इसी दौरान नगला खुर्द निवासी इकराम और इमरान की गाड़ी ने बाइक को टक्कर मार दी जिसके चलते महिला की मौके पर मौत हो गई जबकि उसका भाई घायल हो गया था।

जिसके बाद पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम पर भेज दिया था। जहां पर आरोपियों ने उनके साथ जमकर धक्कामुक्की की।हालांकि उनके द्वारा पुलिस को तहरीर दे दी गई है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।उनका आरोप है की पोस्टमार्टम गृह पर आरोपियों ने जमकर हंगामा शुरू कर दिया।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369