आरिफ नियाजी
सरकार भले ही घर घर जल हर घर जल जैसे स्लोगन देकर घर घर को पानी देने के लाख दावे करती हो लेकिन भगवानपुर चंदनपुर गांव में सरकार के यह दावे झूठे साबित हो रहे हैं आलम यह है की लगभग दो साल पहले गांव में पेयजल विभाग द्वारा टंकी तो बना दी गई लेकिन आज तक भी उसमे पानी नहीं है जिससे ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यह टंकी शोपीस बनकर रह गई है जिसका ग्रामीणों को कोई लाभ नहीं है।विभाग के अधिकारी भी इस टंकी से पूरी तरह से बेखबर बने हुए हैं।
हालांकि कई बार ग्राम प्रधान मास्टर नौशाद अली ग्रामीणों के साथ पेयजल विभाग के अधिकारियों को इस परेशानी से अवगत करा चुके हैं लेकिन सिवाए कोरे आश्वासनों के कुछ हासिल नहीं हुआ।हालांकि ग्रामीणों की शिकायत पर ग्राम पंचायत अधिकारी मौके पर पहुंचे और उन्होंने बताया कि इस टंकी को लेकर अभी तक भी विभागीय अधिकारियों ने कोई कार्यवाही नहीं की है। इतना ही नहीं टंकी के बराबर में बनी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की बिल्डिंग भी आज विरान हालत में है निर्माण निगम द्वारा इस बिल्डिंग का निर्माण तो किया गया लेकिन आज तक भी यह बिल्डिंग स्वास्थ्य विभाग को हैण्डओवर नहीं हुई।
जिसके चलते आज तक भी इस अस्पताल में कोई स्टाफ या डाक्टर नहीं पहुंच पाए जिसका खामियाजा गांव की जनता को भुगतना पड़ रहा है। इस बाबत भगवानपुर चंदनपुर गांव के प्रधान मास्टर नौशाद अली का कहना है की अधिकारी उनकी शिकायत को गंभीरता से नहीं ले रहे हैं वह बार बार हरिद्वार और देहरादुंबके अधिकारियों के चक्कर लगाकर थक चुके हैं। उन्होंने कहा अगर जल्द ही उनके गांव के विकास कार्यों पर और टंकी और अस्पताल पर ध्यान ना दिया तो ग्रामीण आंदोलन करने को मजबूर हो जाएंगे।

More Stories
हरिद्वार जिले में गौकशी की बढ़ती घटनाओं से महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरि महाराज बेहद नाराज़, पुलिस प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार
कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता ने अपने पिता की तीसरी पुण्यतिथि पर लगाया रक्तदान शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
रुड़की में बाइक सवार युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग,हालत गंभीर,पुरानी रंजिश का मामला