Jan Mudde

No.1 news portal of India

लंढोरा में प्रमुख समाजसेवी भूरा ठेकेदार ने गरीब और बेसहारा लोगों को वितरित की चादर,चैम्पियन का जताया आभार

Spread the love

आरिफ़ नियाज़ी

एक तरफ जहां कड़ाके की ठंड ने लोगों का घर से निकलना दूभर कर दिया है वहीं लंढोरा कस्बे में कड़ाके की ठंड को देखते हुए कस्बे के प्रमुख समाजसेवी और चैम्पियन के बेहद खास माने जाने वाले प्रमुख समाजसेवी ठेकेदार भूरा ने गरीबों की मदद करने का निर्णय लिया है। समजसेवी भूरा ठेकेदार भीषण सर्द मौसम में गरीबों को गर्म चादर और कपड़े देकर लोगों की मदद कर रहे हैं।

भूरा ठेकेदार का मानना है कि लोग अपने लिए तो बहुत जीते हैं लेकिन अगर दूसरों की इस सर्दी में मदद की जाए तो उससे बढ़कर कोई सेवा नहीं हो सकती। उनका कहना है कि इस समय कड़ाके की ठंड है ऐसे में गरीब लोग भी शीतलहर की चपेट में आ रहे हैं ऐसे में उन्हें गर्म चादरें बांटने का निर्णय उन्होंने लिया है उन्होंने बताया कि अभी तक हज़ारों चादरें बांट दी गईं हैं जो आगे भी जारी रहेगी घर घर तक वह चादर पहुंचाएंगे ताकि लोग ठंड से बच सकें। भूरा ठेकेदार ने बताया कि निवर्तमान विधायक राजा प्रणव सिंह चैम्पियन का उन्हें भारी समर्थन मिल रहा है चैम्पियन के सहयोग से ही पूरे कस्बे में चादरें वितरित की जाएंगी।

भूरा ठेकेदार ने बताया कि यह सुझाव भी उन्हें चैम्पियन ने दिया था कि गरीबों की मदद करो बढ़ती ठंड से बचाने में चादर काफी उपयोगी साबित होगी। इस कार्य की भूरा ठेकेदार और चैम्पियन की चारों ओर सराहना हो रही है। गौरतलब है कि भूरा ठेकेदार समय समय पर इस तरह के कार्य करते रहते हैं जिससे गरीबों का भला हो सके।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369