Jan Mudde

No.1 news portal of India

रूड़कीं के के एल पॉलिटेक्निक कॉलेज गेट पर परीक्षार्थी का जोरदार हंगामा, परीक्षा देने से रहा वंचित

Spread the love

आरिफ़ नियाज़ी

रूड़कीं के के एल पॉलिटेक्निक कॉलेज के गेट पर टिहरी से परीक्षा देने पहुंचे परीक्षार्थी ने जमकर हंगामा काटा। टिहरी निवासी सुमित नेगी का आरोप था कि आज उसका इंग्लिश स्किल का एग्जाम था जिसके चलते सुबह सवेरे टिहरी से निकला था रूड़कीं से पहले उसकी बाइक में पेंचर हो गया इतना ही नहीं जाम के चलते वह परीक्षा से एक घंटा विलंब से पहुंचा जहां उसे परीक्षा में बैठने नहीं दिया गया।सुमित नेगी का आरोप था कि कॉलेज प्रबंधन और गेट पर खड़े सुरक्षा गार्ड ने उसके साथ अभद्र व्यवहार किया है।

इतना ही नहीं उसे परीक्षा में भी नहीं बैठने दिया गया।सुमित के हंगामा करने से मौके पर काफी लोगों की भीड़ जमा हो गई। सुमित का आरोप था कि उसके परिजन गरीब हैं और वह मेहनत मजदूरी करके अपना गुज़र बसर करते हैं आज उसका इंग्लिश स्किल का पेपर था जिसमें वह एक घंटे देरी से पहुंचा। लेकिन देरी पहुंचने के बाद भी वह अपना पेपर दे सकता था जैसे वह कॉलेज में पहुंचा तो उसे कॉलेज प्रबंधन द्वारा ना केवल परीक्षा में बैठने से रोका गया बल्कि उसके साथ अभद्र व्यवहार तक किया गया। उसे कॉलेज के गेट से सुरक्षा गार्ड ने धक्के देकर बाहर निकाल दिया।

जिसका उसे बेहद अफसोस है। सुमित नेगी ने चेतावनी दी है कि वह इसकी शिकायत आला अधिकारियों से करेंगे।
बाईट -सुमित नेगी

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369