आरिफ़ नियाज़ी
रूडकी के इकबालपुर सहकारी गन्ना विकास समिति में गन्ना किसानों का गुस्सा कम होता नजर नहीं आ रहा है समिति में व्याप्त अव्यवस्थाओं ने गन्ना किसानों को परेशान कर दिया है जिसके चलते आए दिन किसान समिति कार्यालय पर धरना प्रदर्शन करने को मजबूर हैं।आज गन्ना पर्ची नही मिलने से नाराज़ सैंकड़ों गन्ना किसानों ने समिति कार्यालय पर जमकर हंगामा किया। वही गन्ना किसानों ने समिति में ही सचिव का घेराव कर जल्द समाधान निकालने की चेतावनी भी दे डाली।हालांकि इस दौरान समिति सचिव ने किसानों को जल्द से जल्द समाधान का आश्वासन दिया है।जिसके बाद किसान समिति कार्यालय से लौट गए।
दरअसल इकबालपुर गन्ना समिति के कार्यालय पहुंचे तांशीपुर गांव के गन्ना किसानों ने आरोप लगाया कि शुगर मिल और गन्ना समिति की मिलीभगत के चलते आज गन्ना किसान बेहद परेशान है किसान अपनी गन्ने की पर्ची के लिए जगह जगह भटकने के लिए मजबूर है। जिसके कारण किसानो का खेत में खड़ा गन्ना मिल तक नही पहुंच पा रहा है। किसानों ने कहा कि कई किसान अपने गन्ने को कोल्हुओं में औने पौने दाम में बेचने के लिए मजबूर है इसलिए मजबूरन होकर किसानो को समिति सचिव कार्यालय का घेराव करना पड़ा है।
वही किसानों ने चेतावनी दी है कि जल्द ही किसानों को गन्ना पर्ची उपलब्ध नहीं हुई तो किसान आंदोलन करने को भी मजबूर होंगे। वही गन्ना समिति सचिव एससी नवानी का कहना है कि किसानों की जो गन्ना पर्ची की समस्या है उनका जल्द समाधान कराया जाएगा। किसानों में प्रमोद त्यागी, मनमोहन त्यागी, अनित, नितिन , महीपाल , अमित , सोनू त्यागी, नीरज त्यागी सहित दर्जनों किसान मौजूद रहे।

More Stories
हरिद्वार जिले में गौकशी की बढ़ती घटनाओं से महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरि महाराज बेहद नाराज़, पुलिस प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार
कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता ने अपने पिता की तीसरी पुण्यतिथि पर लगाया रक्तदान शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
रुड़की में बाइक सवार युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग,हालत गंभीर,पुरानी रंजिश का मामला