आरिफ़ नियाज़ी
रूड़कीं के श्री सनातन धर्म प्रकाश चंद्र कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय की तीन दिवसीय वार्षिक क्रीडा प्रतियोगिता के समापन अवसर पर कॉलेज की छात्राओं नेएक से बढ़कर एक सांस्क्रतिक कार्यक्रम पेश किये इस दौरान छात्राओं में भारी उत्साह देखने को मिला ।कार्यक्रम का शुभारंभ पूर्व राज्यमंत्री डॉ.रामपाल और भाजपा जिलाध्यक्ष शोभाराम प्रजापति द्वारा किया गया।इस अवसर पर महाविद्यालय प्रबंध समिति तथा प्राचार्या के कर कमलों द्वारा दीप प्रज्वलन, रंग-बिरंगे गुब्बारों की मनमोहक छटा तथा खेल भावना को प्रदर्शित करती मशाल की लौ के साथ किया गया।
प्राचार्य डॉ. अर्चना मिश्रा द्वारा सभी अतिथियों का स्वागत किया गया। तत्पश्चात क्रीड़ा समिति प्रभारी डॉ किरन बाला द्वारा तीन दिवसीय वार्षिक क्रीड़ा प्रतियोगिता की आख्या प्रस्तुत की गई। साथ ही यह भी अवगत कराया कि इस वर्ष क्रीड़ा प्रतियोगिता में राष्ट्रवादी स्वर प्रखर रहे। क्रीड़ा प्रतियोगिता के उद्घाटन समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा भारत को आगामी 25 वर्षों में विकसित राष्ट्र बनाने हेतु जो संकल्प स्वतंत्रता दिवस पर किए गए थे उन्हें प्रतिज्ञा के माध्यम से पुनः स्मरित कराया गया। प्रतियोगिता के दूसरे दिन विजय दिवस के अवसर पर प्राचार्या द्वारा अखंड भारत अजेय भारत के उद्घोष के साथ प्रतियोगिताएं संपन्न की गई।
समापन समारोह में भी विश्व विजयी शत्रु विजयी मंत्र वंदे मातरम के स्वर गुँजे तथा अन्य आकर्षण स्वागत गीत, प्रादेशिक लोकनृत्य, गायत्री मंत्र पर लयबद्ध योगा प्रस्तुति आदि रहे। ताइक्वांडो प्रशिक्षक मो. याकूब के निर्देशन में छात्राओं द्वारा पावर ब्रेकिंग तथा प्लेट्स ब्रेकिंग का शानदार प्रदर्शन हुआ ।
आज संपन्न हुई 100 मी. दौड़ प्रतियोगिता का परिणाम निम्नवत रहा जिसमें प्रमुख रूप से – प्रथम स्थान भूमिका चौधरी बीएससी प्रथम सेमेस्टर
द्वितीय स्थान याशिका राव बीए पंचम सेमेस्टर तृतीय स्थान सलोनी सैनी बीएससी पंचम सेमेस्टर
विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर बी.ए. पंचम वर्ष की याशिका राव ने चैंपियन ट्रॉफी अपने नाम की।
सभी अतिथियों द्वारा विजयी छात्राओं को पुरस्कृत करते हुए बधाई दी तथा उनके उज्जवल भविष्य की कामना की । मुख्य अतिथि डॉ.रामपाल ने अपने संबोधन में कहा खेल व्यक्ति को व्यस्ततम जीवन में तनाव मुक्त रखते हैं, इसलिए प्राचीन समय से ही खेलकूद व्यक्ति के जीवन का अभिन्न अंग रहा है। विशिष्ट अतिथि शोभाराम प्रजापति ने अपने आशीर्वचन में कहा वह समय चला गया जब माता-पिता खेलकूद को समय बर्बाद करना मानते थे। वर्तमान में तो राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेलों में कैरियर बनाकर अच्छी ख्याति मिल रही है।
प्रबंध समिति सचिव सौरभ भूषण ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि हमारा महाविद्यालय शैक्षणिक क्षेत्र में निरंतर विश्वविद्यालय स्तर पर स्थान प्राप्त करता रहता है अब खेलकूद प्रतियोगिताओं में भी अपना स्थान दर्ज कराएगा। खेलकूद मनोरंजन प्रदान करने के साथ-साथ शारीरिक क्षमताओं को निरंतर बढ़ाने के लिए व्यक्ति को प्रेरित करते हैं। कार्यक्रम के अंत में क्रीड़ा समन्वयक डॉ. अनुपमा गर्ग ने वार्षिक क्रीड़ा प्रतियोगिता के सफल आयोजन हेतु समस्त प्रबंध तंत्र एवं क्रीडा प्रतियोगिता के आयोजकों को धन्यवाद ज्ञापित किया। महाविद्यालय की सभी प्राध्यापिकाओं एवं कर्मचारी बंधुओं के सहयोग से समस्त कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। प्राचार्या डॉ अर्चना मिश्रा
क्रीड़ा समन्वयक
डॉ. अनुपमा गर्ग
क्रीड़ा समिति
डॉ किरन बाला
श्रीमती अंजलि प्रसाद
डॉ शालिनी वर्मा
श्रीमती पल्लवी सिंह
मीडिया समिति
डॉ.कामना जैन
डॉ शालिनी वर्मा आदि मौजूद रहे।

More Stories
हरिद्वार जिले में गौकशी की बढ़ती घटनाओं से महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरि महाराज बेहद नाराज़, पुलिस प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार
कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता ने अपने पिता की तीसरी पुण्यतिथि पर लगाया रक्तदान शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
रुड़की में बाइक सवार युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग,हालत गंभीर,पुरानी रंजिश का मामला