आरिफ़ नियाज़ी
खानपुर से भाजपा विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन के कार्यक्रम में भीड़ जुटाकर भाजपा ओबीसी मोर्चा के सह कोषाध्यक्ष रामकुमार चौधरी ने आज अपनी ताकत का अहसास करा दिया। सुबह सवेरे से ही रामकुमार चौधरी के डिफेंस कालोनी आवास पर लोगों की भीड़ जुटनी शुरू हो गई थी जिसके चलते भाजपा नेता रामकुमार चौधरी ने गांव गांव से आने वाले सभी लोगों का गर्मजोशी के साथ स्वागत किया।
इस दौरान रामकुमार चौधरी ने जहां उत्तराखण्ड सरकार पर गुर्जर समाज की उपेक्षा का आरोप लगाया तो वहीं खानपुर से निवर्तमान विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन को सहारनपुर लोकसभा सीट से प्रतियाशी बनाये जाने की भी ज़ोरदार मांग भाजपा हाईकमान से की है। रामकुमार चौधरी ने बड़ी बेबाकी के साथ कहा कि कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन सर्वसमाज के नेता हैं और उन्होंने रंगमहल में भीड़ जुटाकर अपनी ताकत का अहसास करा दिया है ऐसे में भाजपा हाईकमान को उनके बारे में विचार ज़रूर करना चाहिए।
रामकुमार चौधरी के आवास से लगभग 70 वाहनों का काफला लंढोरा रंगमहल में पहुंचा जहां सभी ने कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, ज़िला पंचायत अध्यक्ष किरण चौधरी,भाजपा जिलाध्यक्ष शोभाराम प्रजापति शॉल देकर सम्मान किया।इस दौरान मंच पर भाजपा नेता कृष्ण पाल ने कहा कि प्रदेश सरकार को गुर्जर समाज के सम्मान के लिए चैंपियन को भी सरकार में दायित्व देना चाहिए ताकि गुर्जर समाज का और मनोबल बढ़ सके ।
उन्होंने कहा कि आज पूरी एकजुटता के साथ गुर्जर समाज भाजपा के साथ जुड़ चुका है भाजपा को भी गुर्जर समाज को सम्मान देना चाहिए । भाजपा नेता रामकुमार चौधरी के आवास से बड़ी संख्या में पहुंचे वाहनों में सैंकड़ो भाजपा कार्यकर्ता भाजपा ज़िंदाबाद चैंपियन ज़िंदाबाद और नरेंद्र मोदी ज़िंदाबाद के नारे लगाते हुए रंगमहल की ओर रवाना हो गए।

More Stories
हरिद्वार जिले में गौकशी की बढ़ती घटनाओं से महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरि महाराज बेहद नाराज़, पुलिस प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार
कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता ने अपने पिता की तीसरी पुण्यतिथि पर लगाया रक्तदान शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
रुड़की में बाइक सवार युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग,हालत गंभीर,पुरानी रंजिश का मामला