Jan Mudde

No.1 news portal of India

कांग्रेस की भारत जोड़ो हरिद्वार ज़िंदाबाद यात्रा में हरीश रावत और यशपाल आर्य का हुआ ज़ोरदार स्वागत

Spread the love

आरिफ़ नियाज़ी

कांग्रेस की भारत जोड़ो हरिद्वार जिंदाबाद यात्रा के कार्यक्रम में पहुंचे नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य का मंगलौर पहुंचने पर कांग्रेस के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया। इस दौरान नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने कहा कि भारत देश सब का है आज़ादी की लड़ाई में सभी लोगों का भरपूर योगदान रहा है लेकिन आज भाजपा सरकार धर्म और जातियों के नाम पर इस देश को बांटना चाहती है भाजपा इस देश का बंटवारा करना चाहती है लेकिन इस देश की एकता और अखंडता के लिए राहुल गांधी ने कश्मीर से कन्याकुमारी तक भारत जोड़ो यात्रा शुरू की है

जिसके अच्छे परिणाम सामने आ रहे हैं कांग्रेस कार्यकर्ता भी इस यात्रा से बेहद उत्साहित हैं आज इस यात्रा को लेकर वह भी यहां पहुंचे हैं। उन्होंने कहा कि सभी लोग कांग्रेस पार्टी को मजबूत करने में जुटे हुए हैं जिसका परिणाम लोकसभा चुनाव में देखने को मिलेगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी सभी को साथ लेकर चलने में विश्वास रखती है देश की आज़ादी में कांग्रेस की मुख्य भूमिका निभाई है उन्होंने कहा कि आज किसान व्यापारी और बेरोजगार बेहद परेशान है जिस की चिंता भाजपा सरकार को नहीं है ।कांग्रेस पार्टी भारत जोड़ो यात्रा के जरिए अपने कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन और देश की एकता और भाईचारे को कायम करने में लगी है ।उन्होंने कहा कि आज देश और प्रदेश का हर नागरिक अपने को डरा हुआ महसूस कर रहा है भाजपा सरकार की नीतियों के चलते लगातार देश और प्रदेश विकास की दृष्टि से भी बिछड़ता जा रहा है ।

सरकार नाम की कोई चीज नहीं रह गई है इसी को लेकर कांग्रेस पार्टी अब भी घर घर जाकर लोगों को जागरूक करने का काम करेगी।यशपाल आर्य और हरीश रावत का सैंकड़ो कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया।इस मौके पर कांग्रेस के पूर्व विधायक काज़ी निज़ामुद्दीन,आदित्य राणा,वीरेंद्र रावत,राजीव चौधरी,राव फरमूद, सरफ़राज़, इस मौके पर हेमेंद्र चौधरी, संजय गुड्डू पूर्व पार्षद,सुखविंदर वाल्मीकि, उदय जैन, अमित सोनकर,रईस अहमद ,सलमान , पंकज सोनकर रईस अहमद हाजी नौशाद अली आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहेआदि बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369