शामिक
रूड़कीं लोकनिर्माण विभाग कार्यालय में पहुंचे कांग्रेस विधायक फुरकान अहमद पहली बार बेहद आक्रामक मुद्रा में दिखाई दिए। उन्होंने अपने क्षेत्र की बदहाल सड़कों और कलियर उर्स के कार्यों में करोड़ों के विकास कार्यों को लेकर विभागीय अधिकारियों को जमकर फटकार लगाई। जिसके बाद लोकनिर्माण विभाग के अधिकारियों में हड़कंप मच गया। इस दौरान फुरकान अली ने कहा कि लोकनिर्माण विभाग के अधिकारियों ने उनके क्षेत्र की उपेक्षा की है सीएम की घोषणा के बाद भी उनके क्षेत्र की सड़कों के गडढ़े आज तक नहीं भरे गए हैं। सड़कों की हालत बेहद खराब है जिस पर लोकनिर्माण विभाग के अधिकारियों का कोई ध्यान नहीं है।
उन्होंने कहा कि कलियर उर्स के दौरान हुए टेंडर प्रक्रिया में भी गड़बड़झाला है करोड़ों का घोटाला उजागर होने की आशंका है जिसकी जांच कराई जाएगी। उन्होंने कहा कि वह जल्द ही इस मामले को लेकर मुख्यमंन्त्री से भी मिलकर अधिकारियों की शिकायत करेंगे। वहीं लोकनिर्माण विभाग के अधिकारियों का कहना है कि विधायक फुरकान अपने क्षेत्र के विकास कार्यों को लेकर कार्यालय में पहुंचे थे जिनसे वार्ता हुई है विधायक अपने क्षेत्र में सड़कों के निर्माण कराने के लिए कार्यालय में आए थे जिन्हें जल्द शुरू किया जाएगा।

More Stories
हरिद्वार जिले में गौकशी की बढ़ती घटनाओं से महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरि महाराज बेहद नाराज़, पुलिस प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार
कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता ने अपने पिता की तीसरी पुण्यतिथि पर लगाया रक्तदान शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
रुड़की में बाइक सवार युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग,हालत गंभीर,पुरानी रंजिश का मामला