Jan Mudde

No.1 news portal of India

अचीवर स्पोर्ट्स एकैडमी में पहुंचे भाजपा नेता चौधरी रविन्द्र सिंह ने खिलाड़ियों का बढ़ाया होंसला,पढ़ाई के साथ खेलों में आगे बढ़ने पर दिया ज़ोर

Spread the love

आरिफ़ नियाज़ी

रूड़कीं के करौंदी स्थित अचीवर स्पोर्ट्स अकैडमी में जनपद स्तरीय एथलेटिक्स एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता का आयोजन दूसरे दिन भी जारी रहा जिसमें बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे ज़िला सहकारी बैंक के पूर्व चेयरमैन एवं वरिष्ठ भाजपा नेता चौधरी रविन्द्र सिंह पनियाला ने सभी खिलाड़ियों का हौसला बढाते हुए कहा कि कोई भी खिलाड़ी खेलों में हार जीत की चिंता ना करते हुए सभी प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करना चाहिए। उन्होंने कहा नियमित व्यायाम और दौड़ लगाने से मानसिक और बौद्धिक विकास भी होता है खिलाड़ियों को पढ़ाई के साथ साथ खेलों पर भी अधिक ध्यान देना चाहिए।

चौधरी रविन्द्र ने कहा कि प्रदेश की धामी सरकार ग्रामीण प्रतिभाओं को आगे बढाने के लिए तमाम प्रयास कर रही है ज़िला स्तरीय प्रतियोगिता में गांव गांव की प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का मौका मिलेगा।इस मौके पर अचीवर स्पोर्ट्स अकैडमी के स्वामी राजकुमार सिंधु ने कहा की उन्होने ग्रामीण प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए एकेडमी का गठन किया है जिसमें गरीब और निर्धन युवा भी मौका पा सकते है एकेडमी के खुलने के बाद से क्षेत्र के ग्रामीण युवाओं को सेना और पुलिस में जाने का भी मौका मिला है।उन्होंने कहा कि एकेडमी में आज तमाम तरह की प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रहीं हैं जिससे युवाओं को आगे बढ़ने का मौका मिलेगा।

प्रतियोगिता के दूसरे दिन कई रोचक मुकाबले आयोजित किए गए जिसमें अंडर 14 बालक वर्ग में चक्का
फेंक अंशुल व रजत क्रमशः प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर रहे लंबी कूद में रिंकू वंश कुमार राजन बालिका वर्ग में लंबी कूद दीपिका चौहान रिया नौरीन ऊंची कूद में रिया ने प्रथम स्थान प्राप्त किया 3000 मीटर बालक वर्ग में चांद ने प्रथम वंश ने दूसरा स्थान प्राप्त किया वही अंडर-17 बालक हाई जंप में तुषार ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।

अंडर-19 बालक वर्ग में 3000 मीटर दौड़ में चांद ने प्रथम स्थान वंश ने द्वितीय स्थान रितिक ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

प्रतियोगिता के सफल संचालन में अचीवर्स स्पोर्ट्स अकैडमी करौंदी के प्रबंधक राजकुमार सिंह जिला खेल समन्वयक चौधरी बालेश सिंह , अंजेश कुमार, गजेंद्र सिंह ,आलोक कुमार द्विवेदी, सुबोध नयन मनजीत सिंह राणा, पवन राणा ,सौरभ कुमार ,भीम सिंह, शंकर सिंह रावत शालू तोमर प्रीति सैनी सीमा सैनी कविता देवी गंगा प्रसाद दीवानगी अनुज यादव सुशील जटोल रामपाल सिंह अमरपाल सिंह अरविंद चौधरी प्रदीप राठी राजीव चौधरी प्रशांत राठी अरुण खरे संत कुमार आलोक सिंह आदि ने अपना सहयोग प्रदान किया चौधरी बालेशसिंह ने बताया कि प्रथम व द्वितीय स्थान प्राप्त करने बारे खिलाड़ी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में जनपद नैनीताल में हरिद्वार का प्रतिनिधित्व करेगे।इस दौरान भाजपा के वरिष्ठ नेता योगेश चौधरी भी मौजूद रहे

अधिक पढ़े जाने वाली खबर

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369