Jan Mudde

No.1 news portal of India

झबरेड़ा पुलिस ने खननं से भरे चार डंपरों को किया सीज, ओवरलोडिंग के चलते हुई कार्यवाही

Spread the love

आरिफ़ नियाज़ी

झबरेड़ा पुलिस ने ओवरलोडिंग वाहनों के खिलाफ अभियान तेज़ कर दिया है। बुधवार की देर रात खनन से भरे चार डंपरों को पुलिस ने पकड़ा है जिन्हें पुलिस थाने में लेकर पहुंची और मिट्टी से भरे चारों डंपरों सीज कर दिया। गौरतलब है कि झबरेड़ा थाना प्रभारी संजीव थपलियाल को पिछले कई दिनों से खनन में लगे डंपरों में ओवरलोडिंग की सूचना मिल रही थी देर रात थाना प्रभारी संजीव थपलियाल दरोगा मनोज रावत कांस्टेबल रणवीर सिंह और राकेश राणा को साथ लेकर जैसे ही गश्त पर निकले उसी दौरान उन्होंने खनन से भरे चार डंपरों को पकड़ लिया जिन्हें वह पुलिस थाने लेकर पहुंच गए जहां चारों डंपरों को सीज कर दिया।

झबरेड़ा पुलिस की इस बड़ी कार्यवाही से खनन माफियाओं में हड़कंप मचा हुआ है। वहीं थाना प्रभारी संजीव थपलियाल का कहना है कि अवैध खनन और ओवरलोडिंग से भरे
वाहन किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किये जायेंगे। चार डंपरों को ओवरलोडिंग में सीज किया गया है।

अधिक पढ़े जाने वाली खबर

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369