Jan Mudde

No.1 news portal of India

इकबालपुर धन श्री एग्रो शुगर मील के पावर प्लांट के बॉयलर में पूजा पाठ के साथ हुआ शुभारम्भ, समीर सुहाग ने कहा गन्ना किसानों को नहीं होने दी जाएगी कोई परेशानी

Spread the love

आरिफ नियाजी

रूड़कीं के इकबालपुर स्थित धन श्री एग्रो शुगर मील में पावर प्लांट के बायलर की पूजा से कार्य शुभारंभ किया गया ।इस मौके पर मिल प्रबंधन के साथ-साथ गन्ना किसान भी मौजूद रहे। इस मौके पर चीनी मील के हैड समीर सुहाग ने कहा कि आज चीनी मील के पावर प्लांट के बॉयलर में पूजा पाठ के साथ अग्नि प्रवेश किया गया है। आगामी 10 नवंबर से चीनी मील को शुरू करने की तैयारियां पर चल रही है इस दौरान समीर सुहाग ने बड़ी बेबाकी के साथ कहा कि चीनी मिल गन्ना किसानों की समस्याओं को लेकर बेहद गंभीर है गन्ना किसानों को किसी भी तरह की कोई परेशानी नहीं होने दी जाएगी।

उन्होंने कहा कि गन्ना किसान चीनी मील का परिवार होता है गन्ना किसानों की चीनी मील को आगे बढ़ाने में अहम भूमिका होती है। इस समय गन्ने की नई नई प्रजाति आ रहीं हैं जिसका मील और गन्ना किसानों को लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि चीनी मील का आगामी दस नवम्बर को पूजा अर्चना के बाद शुभारम्भ हो जाएगा। मील के शुभारम्भ की सभी तैयारियां पूरी कर ली गईं हैं।इस दौरान राष्ट्रीय मज़दूर संगठन के अध्यक्ष पदम भाटी ने कहा कि चीनी मील के शुरू होने से गन्ना किसानों के चेहरे खिलेहुए हैं किसानों में भारी उत्साह है लंबे समय बाद मील का शुभारंभ होने जा रहा है जिसका किसान इंतज़ार कर रहे थे। भाटी ने कहा कि किसानों की गन्ना भुगतान की मांग जारी रहेगी।

मील प्रबंधन को गन्ना किसानों के भुगतान को लेकर गंभीर रहना चाहिए। गन्ना किसान आज बेहद नाजुक दौर से गुज़र रहा है इसलिए चीनी मील को जल्द से जल्द किसानों का बकाया भुगतान करना चाहिए।इस मौके पर डॉ अनिल,चौधरी पहल सिंह,सतीश कुमार,महक सिंह,चौधरी रामपालसिंह,चीनी मील के एडम जीएम बीएन चौधरी,जीएम फाइनेंस परम जोत सिंह, जीएम टेक्नीशियन आशीष गुप्ता,पावर प्लांट हैड परमेन्द्र गुप्ता,इकबाल, मील के मुख्य सुरक्षा अधिकारी राजबीर त्यागी आदि मौजूद रहे।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369