आरिफ़ नियाज़ी
खानपुर से भाजपा के निवर्तमान विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन का झबरेड़ा भाजपा नेता डॉक्टर अमन गुप्ता के आवास पर फूल मालाओं से स्वागत हुआ इस दौरान चैंपियन ने अपने क्षेत्र खानपुर के विकास को लेकर कहा कि 2002 में जब वह पहली बार विधायक बने तब खादर की तस्वीर बेहद दयनीय थी और खादर क्षेत्र विकास से काफी पिछड़ा हुआ था। पहली बार विधायक बंनने पर उन्होंने खादर के गांव में तीस स्कूल खुलवाए और तीन स्कूल का उच्चीकरण कराया ।
उन्होंने बताया कि उन्होंने सबसे पहले 25 गांव में बिजली पहुंचाई,लक्सर में राजकीय डिग्री कॉलेज,प्रलहादपुर गांव में राजकीय आई टीआई,खानपुर में पुलिस थाना, शिकारपूर में नवोदय विद्यालय, शिकारपूर में किसानों के लिए जिला दुग्ध संघ का कार्यालय खुलवाया ।
चैम्पियन यहीं नहीं रुके उन्होंने कहा कि उन्होंने अपने क्षेत्र में सड़क,पुलिया और खड़ंजों की तो कोई गिनती नहीं कि उन्होंने कितने बनावा दिए उन्होंने अपने क्षेत्र में ऐतिहासिक विकास कार्य कराये जिन्हें जनता आज भी याद करती है। उन्होंने वर्तमान विधायक से सवाल किया कि उन्होंने कितना विकास किया है जनता को बताएं।चैंपियन ने इस बार हार के लिए तीन फैक्टर बताए जिनमे सबसे बड़ा कारण भाजपा में भीतरघात होना बताया ।

More Stories
हरिद्वार जिले में गौकशी की बढ़ती घटनाओं से महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरि महाराज बेहद नाराज़, पुलिस प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार
कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता ने अपने पिता की तीसरी पुण्यतिथि पर लगाया रक्तदान शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
रुड़की में बाइक सवार युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग,हालत गंभीर,पुरानी रंजिश का मामला