Jan Mudde

No.1 news portal of India

सहारनपुर ज़िले में चैंपियन की दस्तक से राजनीतिक सरगर्मी तेज़, गुर्जर समाज करेगा चैंपियन को प्रतियाशी बंनाए जाने की मांग

Spread the love

आरिफ़ नियाज़ी

खानपुर से भाजपा के निवर्तमान विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन अब लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुट गए हैं जिस तरह से चैंपियन का सहारनपुर ज़िले के चौन्दाहेड़ी गांव में गुर्जर समाज के लोगों ने काफी गर्मजोशी के साथ ढोल नगाड़ों और फूल मालाओं से स्वागत किया है उससे राजनीतिक सरगर्मियां तेज़ हो गई हैं कयास लगाए जा रहे है कि अगर भाजपा चैंपियन को सहारनपुर लोकसभा चुनाव में उतारती है तो चैंपियन मज़बूती के साथ चुनाव लड़ सकते हैं।

बहराहाल मौका था चैंपियन और जिला पंचायत अध्यक्ष किरण चौधरी के स्वागत समारोह का जब दोनों नेताओं का चौन्दा हेडी गांव में ज़ोरदार स्वागत किया गया।इस दौरान चैंपियन ने अपने द्वारा कराये गए विकास कार्यों की विस्तार से जानकारी भी दी।एक खास मुलाकात के दौरान चैंपियन ने कहा कि उन्होंने अपने विधानसभा क्षेत्र में बड़े पैमाने पर विकास कार्य कराए जिसके लिए खानपुर की जनता ने उन्हें चार बार अपना विधायक बनाया वह इसके लिए अपने क्षेत्र की जनता के तहे दिल से आभारी हैं।उन्होंने कहा कि इस बार उनसे ज़रूर कोई चूक रही होगी जिसके चलते उनकी हार हुई जनता जनार्दन का निर्णय उन्हें मान्य है लेकिन वह लगातार जनता के बीच रहकर जनता की सेवा हमेशा करते रहेंगे ।

वह निराश होने वाले नहीं हैं। कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन ने कहा कि 2002 में जब वह पहली बार विधायक बने तब खादर की तस्वीर बेहद दयनीय थी और खादर क्षेत्र विकास से काफी पिछड़ा हुआ था। पहली बार विधायक बंनने पर उन्होंने खादर के गांव में तीस स्कूल खुलवाए और तीन स्कूल का उच्चीकरण कराया ।उन्होंने बताया कि उन्होंने सबसे पहले 25 गांव में बिजली पहुंचाई,लक्सर में राजकीय डिग्री कॉलेज,प्रलहादपुर गांव में राजकीय आई टीआई,खानपुर में पुलिस थाना, शिकारपूर में नवोदय विद्यालय, शिकारपूर में किसानों के लिए जिला दुग्ध संघ का कार्यालय खुलवाया ।

चैम्पियन यहीं नहीं रुके उन्होंने कहा कि उन्होंने अपने क्षेत्र में सड़क,पुलिया और खड़ंजों की तो कोई गिनती नहीं कि उन्होंने कितने बनावा दिए उन्होंने अपने क्षेत्र में ऐतिहासिक विकास कार्य कराये जिन्हें जनता आज भी याद करती है। उन्होंने वर्तमान विधायक से सवाल किया कि उन्होंने कितना विकास किया है जनता को बताएं।चैंपियन ने इस बार हार के लिए तीन फैक्टर बताए जिनमे सबसे बड़ा कारण भाजपा में भीतरघात होना बताया।

एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि यूपी से उनका पुराना नाता रहा है उनके पूर्वज भी यूपी में रहे अगर भाजपा ने उन्हें लोकसभाचुनाव लड़ने का मौका दिया तो वह पूरी मज़बूती के साथ चुनाव लड़ेंगे।सहारनपुर भी उनके लिए नया नहीं है यूपी के लोग भी उनके रिश्तेदार हैं यही कारण है कि चौन्दाहेडी गांव के लोगो ने उनका सम्मान समारोह आयोजित किया है।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369