Jan Mudde

No.1 news portal of India

मंगलौर पालिका का बसपा विधायक ने किया पुनः निरीक्षण, जेई के कार्यालय में ना मिलने से दिखे बेहद नाराज़,कहा भ्रष्टाचार की करेंगे सीएम से शिकायत

Spread the love

आरिफ़ नियाज़ी

इस समय मंगलौर नगर पालिका बेहद चर्चाओं में है इसकी खास वजह बसपा विधायक हाजी सरवत करीम अंसारी का पालिका में निरीक्षण करना माना जा रहा है । बसपा विधायक हाजी सरवत करीम अंसारी ने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आज फिर नगरपालिका का निरीक्षण किया जहां उन्हें आज भी फाइलें नहीं मिल सकीं। हाजी सरवत करीम अंसारी के निरीक्षण की सूचना जैसे ही पालिका के जे ई को मिली तो वह भी मैडीकल पर चले गए।इन दिनों हाजी सरवत करीम अंसारी ने कहा कि निर्माण संबंधी सभी फाइलें जे ई के पास है जिनका बसपा विधायक निरीक्षण करना चाहते हैं लेकिन दूसरे निरीक्षण के दौरान भी फाइल नहीं मिली।

हाजी सरवत करीम अंसारी ने कहा कि जे ई फाइलें दिखाना नहीं चाहते ऐसा प्रतीत होता है कि पूरी पालिका ही भ्र्ष्टाचार की दल दल में डूबी हुई है।उन्होंने कहा कि अगर जे ई का कार्य ठीक था तो उन्हें निर्माण सम्बन्धी फाइलें ज़रूर दिखानी चाहिए थीं। हाजी सरवत करीम अंसारी ने कहा कि नगर पालिका मंगलौर का भ्रष्टाचार वह उजागर करके रहेंगे। उन्होंने कहा कि नगर पालिका में हो रहे भ्रष्टाचार की शिकायत पदाधिकारियों के साथ साथ प्रदेश के मुख्यमंत्री से भी की जाएगी।
दरअसअल बसपा विधायक हाजी सरवत करीम अंसारी पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आज लगभग 12 बजे नगरपालिका मंगलौर में निरीक्षण करने पहुंचे थे जहां पर उन्हें बड़े पैमाने पर अनियमितता मिली है।

एक सरकारी आवास का मामला है तो वहीं तालाब सम्बन्धी फाइलें देखी हैं ।इस दौरान उन्होंने कहा की नगर पालिका में भ्रष्टाचार में लिप्त होगा उस पर नियमानुसार सख्त कार्यवाही कराई जाएगी ।उन्होंने कहा कि वह भी मंगलौर के निवासी हैं जे ई को हर समय पालिका में तलाशते रहेंगे।उन्होंने कहा कि नाज़िर की मौत हो चुकी है लेकिन उसके बावजूद भी अभी तक आवास पालिका ने अपने कब्जे में नही लिया है उन्होंने पालिका चेयरमैन पर भरस्टाचार के आरोप भी लगाए।

गौरतलब है कि हाजी सरवत करीम अंसारी पहले भी नगरपालिका का निरीक्षण कर चुके हैं जिसमें उन्होंने पालिका चेयरमैन पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाए थे हाजी सरवत करीम अंसारी ने पालिका चेयरमैन पर फाइलें गायब करने के आरोपी लगाए थे जिसके चलते आज वह नगरपालिका का निरीक्षण करने पहुंचे थे लेकिन आज भी वह पायलो की जांच नहीं कर पाए जिसके चलते विधायक बेर गुस्से में है उन्होंने पालिका के चेयरमैन और जेई पर भ्रष्टाचार एक गंभीर आरोप लगाए हैं इसकी जांच की जाएगी।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369