Jan Mudde

No.1 news portal of India

रूड़कीं में कुंवर शाहिद के आवास पर ईद ए मिलादुन्नबी के मौके पर किया गया जश्न का आयोजन

Spread the love

आरिफ़ नियाज़ी

रूड़कीं में जश्ने ईद ए मिलाद उन नबी के मौके पर पहली बार पहली बार अंजुमन गुलामने मुस्तफा सोसायटी द्वारा एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें हजरत मोहम्मद मुस्तफा सल्लललाहो अलेही वसल्लम को याद करते हुए मिलाद शरीफ और सलातो सलाम पेश किया गया । इस मौके पर सोसायटी के अध्यक्ष शादाब साबरी ने कहा कि आज का दिन काफी महत्वपूर्ण है आज ही के दिन पैगम्बर मुहम्मद साहब इस दुनिया में तशरीफ लाए थे और मुहम्मद साहब तमाम दुनिया के लिए शांति के दूत हैं, मोहमद साहब की शिक्षा को पूरी दुनिया को पढ़ना और सीखना चाहिए ।

पूरी दुनिया मे आज हज़रत मौहम्मद मुस्तफा की शान में जुलूस निकालकर उनपर सलाम भेजा जा रहा है और उन्हें याद किया जा रहा है । इस मौके पर रामपुर से बड़ी संख्या में लोग जुलूस की शक्ल में रामपुर से कलियर शरीफ साबिर साहब की दरगाह के लिए रवाना हुए। रुड़की शहर से अलाउद्दीन अली अहमद रहमतुल्ला अलेह के 754 वे उर्स मुबारक के मौके पर रुड़की से एक जत्था चादर लेकर कलियर शरीफ पहुंचता है जिसका स्वागत इस प्रोग्राम में किया गया और देश और प्रदेश की खुशहाली और तरक्की के लिए दुआएं की गई
इस दौरान जुलूस में पहुंचे सभी लोगों का फूल मालाओं से ज़ोरदार स्वागत किया गया ।

लोगों ने इतना उत्साह था कि जत्थे के अंदर चल रहे लोगों ने खासतौर से दरूदे पाक और सलातो सलाम पढ़कर प्रोग्राम को रूहानी बना दिया गया।

इस मौके पर शहर के तमाम बड़े और छोटे लोग मौजूद रहे। इस मौके पर खीर और पकोड़ी आदि का लंगर प्रसाद के तौर पर वितरित किया गया।इस दौरान आयोजक कुंवर शाहिद,शादाब साबरी, गुड्डू साबरी, राशिद अहमद, रफी सलमानी, सलमान साबरी,सलमान साबरी,नईम सैफी, इनाम साबिर, पूर्व पार्षद सालिम आदि बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369