मोहम्मद शामिक
त्रिस्तरीय ज़िला पंचायत चुनाव में इस बार दिलचस्प मुकाबले देखने को मिल रहा है इस बार बालेकी युसुफपुर ज़िला पंचायत सीट पर कांग्रेस प्रतियाशी भारती की स्थिति काफी बेहतर मानी जा रही है सर्व समाज का भारती को भारी समर्थन मिल रहा है।गांव गांव में बेहद कम समय मे भारती अपनी अलग पहचान बना चुकी हैं।कांग्रेस विधायक ममता राकेश की भी प्रतिष्ठा दांव पर लगी है।भगवानपुर कांग्रेस विधायक ममता राकेश और अभिषेक राकेश भी दलित समाज के साथ साथ सर्व समाज के लोगों से भारती को जिताने की अपील कर रहे हैं।
भारती के पिता तीरथ प्रधान के कराये गए विकास कार्यों का भी भारती को लाभ मिलेगा। तीरथ प्रधान ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि भारती आपकी बेटी है जिसका राजनीतिक भविष्य इस सीट से जुड़ा हुआ है अगर आपने इस बार भारती को जिताकर ज़िला पंचायत बोर्ड में भेजा तो इस क्षेत्र की तसवीर कुछ अलग ही होगी।उन्होंने कहा कि वह वायदा करते हैं कि जीत मिली तो उनकी बेटी नही बल्कि जनता ही जिला पंचायत सदस्य होगी। वहीं भारती ने कहा की कांग्रेस ने उन्हें ज़िला पंचायत सदस्य बनने का मौका दिया है उसे व्यर्थ ना करें जनता इस क्षेत्र के विकास के लिए उन्हें वोट करे।
उन्होंने कहा कि उनके पिता जी गांव के प्रधान रहे है उन्हें राजनीति का लंबा अनुभव है ममता राकेश कांग्रेस विधायक है जिनका आशीर्वाद लेकर वह आगे बढ़ रहीं हैं इस क्षेत्र के पहले जिला पंचायत सदस्य जो भी रहे उन्होंने कोई विकास नहीं किया जिसका खामियाजा जनता आज तक भुगत रही है।भारती ने अपील करते हुए कहा कि अब समय आ चुका है की इस क्षेत्र की तसवीर बदलने के लिये जनता उन्हें वोट दे।

More Stories
हरिद्वार जिले में गौकशी की बढ़ती घटनाओं से महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरि महाराज बेहद नाराज़, पुलिस प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार
कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता ने अपने पिता की तीसरी पुण्यतिथि पर लगाया रक्तदान शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
रुड़की में बाइक सवार युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग,हालत गंभीर,पुरानी रंजिश का मामला