हरिद्वार ज़िले में पंचायत चुनाव के मतदान में केवल दो दिन का समय बचा है ऐसे में सभी प्रतियाशियो ने पूरी ताकत प्रचार में झोंक दी है। खेड़ी शिकोहपुर ग्राम पंचायत प्रधान पद पर इस बार दिलचस्प मुकाबला देखने को मिल रहा है।इस बार इस सीट पर प्रमुख समाजसेवी राव शफ़ात ने अपनी पत्नी अलका को चुनाव मैदान में उतारा है जिन्होंने चुनाव को बेहद दिलचस्प बना दिया है। राव शफ़ात ने चुनाव चिन्ह आइसक्रीम पर मोहर लगाने की लोगों से अपील की।

राव शफ़ात ने अपनी पत्नी समेत भारी समर्थकों के साथ झींवरेडी और गोशाला पर लोगों से वोट करने की अपील की ।यही कारण है राव शफ़ात अन्य प्रतियाशियों से चुनाव में बहुत आगे चल रहे हैं राव शफ़ात का दावा है कि उन्हें सर्व समाज का भरपूर समर्थन भी मिल रहा है। अगर उन्हें जनता चुनकर भेजती है तो वो पूरी ग्राम पंचायत खेड़ी शिकोहपुर में विकास के नए आयाम स्थापित करेंगे और गाँव की सभी समस्याओं को प्राथमिकता से हल करायंगे।
आज राव शफ़ात ने गाँव से सटे अन्य मजरो में जनसम्पर्क किया जिसमे युवाओं और महिलाओं की संख्या भी काफी अधिक थी। राव शफ़ात का दावा है कि उन्हें जनता ने मौका दिया तो इस क्षेत्र की तस्वीर बदलने का काम करेंगे। इस दौरान राव रईस, अहमद हसन, राव मुन्ना, राव महताब, राव शुजात, राव अज़ीम, राव शोएब, राव रिज़वान, राव शाहनवाज़, केशव डॉक्टर, अमन मास्टर, नाथी मास्टर, मोनी, आदि लोग मोजूद रहे।

More Stories
हरिद्वार जिले में गौकशी की बढ़ती घटनाओं से महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरि महाराज बेहद नाराज़, पुलिस प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार
कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता ने अपने पिता की तीसरी पुण्यतिथि पर लगाया रक्तदान शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
रुड़की में बाइक सवार युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग,हालत गंभीर,पुरानी रंजिश का मामला