आरिफ़ नियाज़ी
रुड़की के रहमानिया अरबी मदरसे में छात्रों को तकनीकी और आधुनिक शिक्षा से जोड़ने के लिए एक कंप्यूटर लैब का शुभारंभ रहमानिया मदरसा के कार्यपालक अधिकारी डॉ तंज़ीम अली रहमानिया मदरसे के प्रधानाचार्य मौलाना अरशद कासमी एवं मुफ्ती सलीम साहब ने रिबन काटकर किया इस मौके पर रहमान या अरबी मदरसे के कार्यपालक अधिकारी डॉक्टर तंज़ीम अली ने बड़ी बेबाकी के साथ कहा कि रहमानिया अरबी मदरसा में छात्रों को आधुनिक शिक्षा से जोड़ने के लिए उर्दू अरबी के साथ-साथ अब आधुनिक शिक्षा भी दिलाई जाएगी उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की योजना के अंतर्गत अरबी मदरसे में 22 कंप्यूटर लगाए गए हैं ताकि मदरसे के छात्र भी तकनीकी शिक्षा हासिल कर सकें ।
उन्होंने कहा कि अल्पसंख्यक कलल्याण वित्त विकास निगम द्वारा ऐसी और कम्प्यूटर मदरसे को उपलब्ध कराए गए हैं जिससे मदरसा के छात्रों को आधुनिक शिक्षा हासिल करने से रोजगार के अवसर भी प्राप्त होंगे। कार्यपालक अधिकारी ने कहा कि सरकार का उद्देश्य अरबी मदरसों में दीनी शिक्षा के साथ साथ रोजगार परक शिक्षा दिलाने का भी है। उन्होंने अरबी मदरसों के छात्रों से आह्वान किया कि वह दीनी शिक्षा के साथ तकनीकी शिक्षा पर भी ध्यान दें ताकि उन्हें बेहतर रोजगार मिल सके।इस मौके पर रहमानिया मदरसे के प्रधानाचार्य मौलाना अरशद कासमी ने कहा कि अरबी मदरसों को कम्प्यूटर से जोड़ना सरकार की अच्छी पहल है इससे मदरसे के छात्र अब कम्प्यूटर की तालीम से वंचित नहीं रहेंगे।
उन्होंने कहा कि जिस तरह देश लगातार आगे बढ़ रहा है तरक्की कर रहा है उसी तरीके से अब अरबी मदरसों के छात्रों को भी सभी भाषाओं का ज्ञान होना आवश्यक है मदरसे के छात्र कम्प्यूटर के ज्ञान से वंचित रहते थे लेकिन अब सरकार के प्रयास से छात्र आधुनिक शिक्षा से जुड़ सकेंगे। इस मौके पर मुफ़्ती सलीम ने कहा कि रहमानिया अरबी मदरसा के छात्र कंप्यूटर की शिक्षा हासिल कर देश विदेश में अपने मदरसे और देश प्रदेश का नाम रोशन करें ऐसी उन्हें उम्मीद है अरबी मदरसे में पहली बार कंप्यूटर सैन्टर खुलने से मदरसे के छात्रों में भारी उत्साह है। कंप्यूटर लैब का शुभारंभ इस मौके पर कार्यक्रम का संचालन अरबी मदरसे के मौलाना अज़हरुलहक,हाजी इरशाद, हाजी शाकिर , मौलाना यूसुफ,कारी कलीमुद्दीन,कारी महमूद, तनवीर अली आदि मौजूद रहे।

More Stories
हरिद्वार जिले में गौकशी की बढ़ती घटनाओं से महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरि महाराज बेहद नाराज़, पुलिस प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार
कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता ने अपने पिता की तीसरी पुण्यतिथि पर लगाया रक्तदान शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
रुड़की में बाइक सवार युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग,हालत गंभीर,पुरानी रंजिश का मामला