आरिफ़ नियाजी
रुड़की सीबीआरआई के विभिन्न विभागों में कार्यरत आउटसोर्स कर्मचारियों ने कंपनी के खिलाफ गेट पर जमकर प्रदर्शन किया। कर्मचारियों का आरोप था कि कंपनी प्रबन्धन कर्मचारियों को नोकरी देने के लिए दस दस हज़ार देने की मांग कर रहा है रिश्वत के बिना किसी को नोकरी नहीं मिलेगी। इतना ही नहीं पैसे के साथ साथ ईपीएफ से पैसे काटने की भी उनसे मांग की जा रही है।एक तरफ जहां गुस्साए कर्मचारियों ने सीबीआरआई से उक्त कम्पनी का टेंडर निरस्त करने की मांग की है।तो वहीं कंपनी प्रबन्धन ने सभी आरोपों को बेबुनियाद बताया है।
दरअसल रूडकी के सीबीआरआई में सैंकड़ो कर्मचारी आउटसोर्स से लगे हुए हैं अब नई कंपनी के ठेका लेंने से सभी कुछ ऑनलाइन हो चुका है जिसके लिए कंपनी प्रबन्धन भी फूक फूक कर कदम रख रहा है। गुरुवार को दोपहर के समय सीबीआर आई के मुख्य द्वार पर प्रदर्शन के दौरान संस्थान में विभिन्न विभागों में काम करने वाले कर्मियों ने बताया कि संस्थान की इस बार टेंडर केएसजी डायनेमिक सिक्योरटी को दिया गया है। कर्मचारियों का आरोप था कि कंपनी की ओर से प्रति व्यक्ति से दस हज़ार की मांग की जा रही है
उसके बाद सुरक्षा कर्मचारियों ने कंपनी का टेंडर निरस्त करने की मांग की है। वहीं कंपनी के ऑपरेशनल हैड कैप्टन एम पी सिंह ने बताया कि कर्मचारियों के सभी आरोप बेबुनियाद हैं किसी से कोई रिश्वत की मांग नहीं कि जा रही है।

More Stories
हरिद्वार जिले में गौकशी की बढ़ती घटनाओं से महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरि महाराज बेहद नाराज़, पुलिस प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार
कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता ने अपने पिता की तीसरी पुण्यतिथि पर लगाया रक्तदान शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
रुड़की में बाइक सवार युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग,हालत गंभीर,पुरानी रंजिश का मामला