Jan Mudde

No.1 news portal of India

रूड़की के रहमानिया अरबी मदरसे के छात्रों ने लगाए भारतामाता के जयकारे,निकाली तिरंगा यात्रा, भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता शादाब शम्स रहे

Spread the love

आरिफ नियाजी

एक तरफ जहां स्वतंत्रता दिवस के मौके पर घर घर तिरंगा अभियान चलाया जा रहा है वहीं अरबी मदरसों के छात्र भी इस बार स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रम में  बढ़ चढ़ कर हिस्सा ले रहे हैं।  रूड़कीं के रहमानिया अरबी मदरसे के छात्रों ने शनिवार को तिरंगा यात्रा निकाली ।इस दौरान  मदरसा प्रबंधन भी रैली में छात्रों के साथ मौजूद रहे।इस मौके पर बतौर  मुख्य अतिथि भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता शादाब शम्स ने कहा कि आज़ादी  के 75 वर्ष पूरे होने पर अमृत महोत्सव के लिए इस तिरंगा यात्रा में मुस्लिम उलेमाओं के साथ साथ मदरसे के छात्र भी बढ़चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं जिनमे आज काफी उत्साह देखने को मिला है।सभी ने हिंदुस्तान ज़िंदाबाद और भारतमाता के जय जय कारों के साथ तिरंगा यात्रा निकाली है।

उन्होंने  कहा कि यह तिरंगा हमारे स्वाभिमान, स्वाधीनता और स्वावलंबन का प्रतीक है। जो हमें राष्ट्र निर्माण की प्रेरणा देता है।  शम्स ने कहा कि  राष्ट्र ध्वज देश के गौरव का प्रतीक है जिससे देश प्रेम की भावना जागृत होती है। उन्होंने  कहा कि तिरंगे के रंग हमें शहीदों के बलिदान की याद दिलाने के साथ-साथ शांति और हरियाली के पथ पर चलते हुए सदैव प्रगतिशील बनने के लिए प्रेरित करते है।

रहमानिया अरबी मदरसे के प्रबंधक मौलाना अरशद कासमी ने सभी लोगों से आह्वान करते हुए कहा कि अपने घरों के आसपास रहने वाले लोगों को भी तिरंगा फहराने के लिए जागरूक करे और इस देश की आन बान शान और तरक्की के लिए तिरंगा ज़रूर लगाएं।इस अवसर पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा  के जिला अध्यक्ष बहरोज़ आलम, प्रदेश महामंत्री गुलफाम शेख़,  ज़िला अध्यक्ष  हाजी मुस्तकीम, शमशाद अली,जमील अहमद , अनजुम गौड, वसीम आदी उपस्थित रहे।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369