Jan Mudde

No.1 news portal of India

रूड़कीं में युवक की हत्या के मामले में कांग्रेस नेता ने लगाया कैबिनेट मंत्री पर भाजपा नेता को बचाने का आरोप

Spread the love

रूड़कीं में भाजपा नेता के गेस्ट हाउस की छत से गिरकर हुई युवक की मौत के मामले में नया मोड़ आ गया है।कांग्रेस पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष आशीष सैनी ने भाजपा नेता पर युवक की हत्त्या का गंभीर आरोप लगाया है। आशीष सैनी ने आवास विकास स्थित पार्टी कार्यालय पर प्रेस वार्ता करते हुए कहा कि संघीपुर गांव निवासी युवक इमरान की हत्त्या की गई है

जिस भाजपा नेता के गेस्ट हाउस पर घटना घटी उस भाजपा नेता के प्रदेश के कैबिनेट मंत्री से बेहद नज़दीकी सम्बन्ध हैं । आशीष सैनी ने आरोप लगाया कि प्रदेश के कैबिनेट मंत्री आरोपी भाजपा नेता को बचाने का प्रयास कर रहे हैं और जांच को प्रभावित कर सकते हैं। उन्होंने उत्तराखण्ड के राज्यपाल से मांग करते हुए कहा की इस जांच को कैबिनेट मंत्री प्रभावित करा सकते हैं इसलिए जब तक इस घटना की जांच पूरी ना हो तब तक कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत को बर्खास्त रखा जाए। आशीष सैनी ने कहा कि कैबिनेट मंत्री पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के बजाए भाजपा नेता को बचाने का काम कर रहे हैं।

आशीष सैनी ने बड़ी बेबाकी के साथ कहा कि इस भूमि खरीद फरोख्त में कई माफिया भी शामिल हो सकते हैं जिनमे कुछ अपराधी प्रव्रत्ति के लोग भी शामिल हैं।उन्होंने आरोप लगाया कि आरोपी भाजपा नेता मत्स्य पालन विभाग में दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री
रह चुके हैं जो कैबिनेट मंत्री द्वारा बनाये गए थे।

वही कैबिनेट मंत्री अब आरोपी को बचाने के लिए हर हथकंडा अपनाएंगे।उन्होंने कहा कि उन्हें पुलिस अधिकारियों पर पूरा विशवास है कि पुलिस अधिकारी पूरी निष्पक्षता सेइस घटना की जांच करेंगे। कांग्रेस पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष आशीष सैनी ने चेतावनी दी कि अगर आरोपी भाजपा नेता को बचाने की कोशिश की गई तो कांग्रेस पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ सरकार के खिलाफ बड़े पैमाने पर आन्दोलन करेंगे।

गौरतलब है कि बुधवार की सुबह भाजपा नेता के गेस्ट हाउस के नीचे से इमरान नाम के युवक की मौत हो गई थी।जिसकी पुलिस हत्या या आत्महत्या की गुत्थी सुलझाने में जुटी है वहीं पुलिस ने मर्तक परिवार की तहरीर के आधार पर चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।इस दौरान कांग्रेसी नेता मुकेश सैनी और सुभाष सैनी भी मौजूद रहे।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369