आरिफ नियाज़ी
रूड़कीं के सरकडी ताहरपुर निवासी भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के वरिष्ठ नेता दानिश गौड़ ने एक बार फिर गांव की तत्कालीन ग्राम प्रधान और उनके पति पर गम्भीर आरोप लगाए हैं। दानिश का आरोप है कि तत्कालीन ग्राम प्रधान और उनके पति ने पूर्व में मिलकर किसानों के लिए खेत मे डाली गई पाइप लाइन में बड़े पैमाने पर घोटाला किया है जो लगभग दस लाख का था जब इसकी शिकायत उन्होंने जॉइंट मजिस्ट्रेट और सम्बंधित अधिकारियों से की तो इस पूरे मामले की जांच की गई जिसमें पाइप लाइन में बड़े पैमाने पर घोटाला उजागर हुआ जिसके बाद उन्होंने तत्कालीन ग्राम प्रधान और उसके पति के खिलाफ धोखाधड़ी की गंभीर धाराओं में केस दर्ज कराया है जिसकी पुलिस जांच करने में जुटी है।
दानिश यहीं नहीं रुके उन्होंने ग्राम प्रधान और उनके पति पर आरोप लगाया कि 2011 में कब्रिस्तान में उनके ही परिवार के कुछ लोगों द्वारा मिट्टी भराव बाउंड्री वॉल का कार्य कराया गया था लेकिन वहां का भी काम ग्राम प्रधान द्वारा सरकारी कार्यं दर्शाकर पंचायत द्वारा 80 हज़ार वसूल किये गए जिसकी उनके द्वारा शिकायत की गई है।उन्होंने आरोप लगाया कि ग्राम प्रधान और उनके पति द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना में भी बड़े पैमाने पर गड़बड़ झाला किया गया है इस योजना में तत्कालीन प्रधान द्वारा नियमों को ताक पर रखकर अपने चहितों के आवास बनवा दिए गए जिसकी शिकायत उन्होंने उच्च अधिकारियों से की है इतना ही नहीँ सरकार की खाद्यान्न योजना में भी इस तरह का बड़ा घोटाला जल्द ही सामने आएगा।
उसकी भी शिकायत उन्होंने सम्बंधित विभाग से की है। उन्होंने पुलिस अधिकारियों से जल्द से जल्द धोखाधड़ी के आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग भी की है।

More Stories
हरिद्वार जिले में गौकशी की बढ़ती घटनाओं से महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरि महाराज बेहद नाराज़, पुलिस प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार
कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता ने अपने पिता की तीसरी पुण्यतिथि पर लगाया रक्तदान शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
रुड़की में बाइक सवार युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग,हालत गंभीर,पुरानी रंजिश का मामला