Jan Mudde

No.1 news portal of India

रामपुर में सालियर की कावड़ का मुस्लिम समाज के लोगों ने किया फूलों से जोरदार स्वागत, संगीनों के साये में होकर गुज़री कावड़ यात्रा

Spread the love

आरिफ नियाज़ी

रुड़की के सालियर की कांवड़ भारी सुरक्षा के बीच शहर और रामपुर क्षेत्र से निकाली गई। रामपुर में आपसी सौहार्द का परिचय देते हुए मुस्लिम धर्मगुरुओं एवम अन्य लोगों ने फूल बरसाकर कांवड़ का स्वागत किया और कांवड़ियों को फल एवम पानी वितरित किया। गौरतलब है कि 2015 में रामपुर में उस समय जमकर विवाद हो गया था जब सालियर की कांवड़ यहां से होकर गुजरी थी। हिंदू और मुस्लिम पक्ष आमने सामने आने से मामला बेहद संवेदनशील हो गया था। जिसके बाद पुलिस प्रशासन को मामला शांत करने में भारी मशक्कत करनी पड़ी थी।उसके बाद से प्रतिवर्ष सालियर की कांवड़ रामपुर से भारी सुरक्षा के बीच निकाली जाती है।

इस वर्ष भी सालियर की कांवड़ का कई दिन से शासन-प्रशासन द्वारा शांतिपूर्वक गुजर जाने का प्रयास किया जा रहा था, इसके लिए विभिन्न थानों की पुलिस फोर्स तैनात रहा।इसके अलावा अर्धसैनिक बलों के जवानों को भी सुरक्षा में लगाया गया था।वहीं रामपुर के मुस्लिम धर्मगुरुओं और स्थानीय लोगों ने इस व्यवस्था में प्रशासन को पूरा सहयोग देने का आश्वासन दिया था । आज भी कांवड़ भारी सुरक्षा के बीच रामपुर पहुंची जहां रामपुर के गणमान्य व्यक्तियों एवं मुस्लिम धर्मगुरुओं ने फूल,पानी की बोतलें भेंट कर उनका तहेदिल से स्वागत किया। उत्तराखंड नागरिक सम्मान समिति के सदस्यों द्वारा भी रामपुर पहुंचने पर सालियर की कांवड़ का पानी की बोतलें,फ्रूटी आदि भेंट पर स्वागत किया गया।

इस आयोजन में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी परिवार के सदस्य डॉ. मोहम्मद मतीन,अंतर्राष्ट्रीय शायर व समिति के महासचिव अफजल मंगलौरी,आचार्य पंडित रमेश सेमवाल,ईश्वर लाल शास्त्री,मौलाना अरशद कासमी,चौधरी साहब सिंह,श्रीमती रश्मि चौधरी,नगर आयुक्त विजय नाथ शुक्ल,कोतवाल गंग नहर ऐश्वर्या पाल,एसआई धर्मेंद्र राठी,सीओ रुड़की विवेक कुमार,सीओ मंगलौर पंकज गैरोला,कोतवाली प्रभारी रुड़की देवेंद्र चौहान अन्य अधिकारियों के साथ स्थानीय नागरिकों में सलमान अफरीदी एसपीओ,इमरान देशभक्त,नईम सिद्दीकी,जमील अहमद,फिरोज खान,पार्षद मंजू भारती,मोहम्मदी ईनाम,मोहम्मद दानिश,मोहम्मद फारुख, मोहम्मद अजरम एवं सपना चौहान आदि ने कांवड़ यात्रा भव्य स्वागत किया।इस अवसर पर कावड़ यात्रा दल के सदस्य सेठराज प्रधान व चरण सिंह ने कहा कि यह पहला अवसर है जब पुलिस-प्रशासन तथा ग्राम रामपुर के लोगों ने एकता व भाईचारे के साथ इस आयोजन को संपन्न कराने में अपनी सहायता की

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369