Jan Mudde

No.1 news portal of India

भंगेड़ी महावतपुर ज़िला पंचायत सीट पर प्रमुख समाजसेवी शहज़ाद अली की पत्नी भी आजमाएंगी अपनी किस्मत

Spread the love

आरिफ नियाजी

हरिद्वार ज़िले में पंचायत चुनाव का आगाज़ हो चुका है कावड़ के बाद पंचायत चुनाव पर प्रदेश सरकार का फोकस रहेगा।हालांकि ज़िला प्रशासन पंचायत चुनाव को लेकर पूरी तरह से तैयार है बस सरकार की हरी झंडी का इंतज़ार है। आशा जताई जा रही है कि अगस्त माह के अंत या सितंबर माह में पंचायत चुनाव कराए जा सकते हैं।पंचायत चुनाव का बिगुल बजते ही गांव गांव में राजनीतिक सरगर्मी भी बढ़ने लगी है जहाँ कुछ दिग्गजों के अरमान पर आरक्षण ने पानी फेर दिया है तो वहीं ज़िला पंचायत चुनाव में भी दिग्गज माने जाने वाले नेताओं की प्रतिष्ठा दांव पर लगी है।

भंगेड़ी महावतपुर वार्ड नंबर 27  की जिला पंचायत सीट महिला आरक्षित है जिस पर  प्रमुख समाजसेवी एवं कारोबारी शहज़ाद अली ने अपनी पत्नी खुर्शीदा  को  ज़िला पंचायत सदस्य का चुनाव  लड़ाने का निर्णय लिया  है। उनका दावा है कि इस बार   भंगेड़ी की जनता उन्ही को मौका देगी।शहज़ाद अली ने बताया  कि उनकी पत्नी खुर्शीदा  को  सभी वर्गों और सभी  जातियों का भरपूर समर्थन मिल रहा है अगर  क्षेत्र की जनता ने उनकी पत्नी  को एक  मौका दिया तो वह इस क्षेत्र की तस्वीर बदलने का काम करेंगे। एक खास मुलाकात के दौरान  युवा नेता और सीमेंट कारोबारी शहज़ाद  ने बताया कि आज तक जो भी इस क्षेत्र से जिला  पंचायत सदस्य  चुने गए उन्होंने अपना तो विकास किया लेकिन जनता के लिए कुछ नहीं किया  जिसका खामियाजा क्षेत्र की जनता को भुगतना पड़ रहा है।

शहज़ाद वैसे तो किसी राजनैतिक दल से चुनाव लड़ने पर विचार कर रहे हैं लेकिन इसका निर्णय उन्होंने क्षेत्र की जनता और अपने समर्थकों पर छोड़ दिया है।शहज़ाद  ने कहा कि उनके  क्षेत्र की नुमाइंदगी करने वाले लोग चुनाव के समय भोली भाली जनता को बहकाकर वोट तो हासिल कर लेते हैं लेकिन उनके लिए कुछ नहीं करते। जिसके चलते उनका क्षेत्र और भी बदहाल होता चला गया। उन्होंने दावा किया कि उन्हें एक मौका मिला तो वह विकास क्या होता है और कैसे किया जाता है उसे करके दिखाएंगे। उन्होंने  कहा कि आज तक इतना लंबा समय बीत चुका है लेकिन रास्ते का विवाद आज तक भी नहीं सुलझ पाया है नालियों में गंदगी और टूटी सड़कें इस क्षेत्र के विकास की तस्वीर अपने आप मे बयान कर रहीं हैं।अगर जनता ने इस बार अपने सेवक को मौका दिया तो इस क्षेत्र की विकास के मामले में नई इबारत लिखी जाएगी जिसे यहाँ की जनता कभी भुला नहीं पाएगी।उन्होंने दावा किया कि वह राजनीति में पैसा कमाने नहीं बल्कि लोगों की सेवा करने के लिए आए हैं।

शहज़ाद ने बड़ी बेबाकी के साथ कहा कि चुनाव के समय तो झूठ का  चोला  औरअपना चेहरा बदलकर कई लोग  वोट मांगने आ जाते हैं लेकिन चुनाव के बाद यह लोग कहाँ चले जाते हैं इसे कोई नहीं जानता। उन्होंने क्षेत्र की जनता से अपने समर्थन में वोट देने की अपील की। शहज़ाद अली  ने कहा कि पूरा क्षेत्र उनका एक परिवार की तरह है किसी से उनकी कोई रंजिश नहीं है सभी लोग अगर साथ देंगे तो वह जीत का परचम अवश्य लहरायेंगे।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369