आरिफ नियाजी
हरिद्वार ज़िले में पंचायत चुनाव का आगाज़ हो चुका है कावड़ के बाद पंचायत चुनाव पर प्रदेश सरकार का फोकस रहेगा।हालांकि ज़िला प्रशासन पंचायत चुनाव को लेकर पूरी तरह से तैयार है बस सरकार की हरी झंडी का इंतज़ार है। आशा जताई जा रही है कि अगस्त माह के अंत या सितंबर माह में पंचायत चुनाव कराए जा सकते हैं।पंचायत चुनाव का बिगुल बजते ही गांव गांव में राजनीतिक सरगर्मियां भी बढ़ने लगी है जहाँ कुछ दिग्गजों के अरमान पर आरक्षण ने पानी फेर दिया है तो वहीं ज़िला पंचायत चुनाव में भी दिग्गज माने जाने वाले नेताओं की प्रतिष्ठा दांव पर लगी है
सफरपुर ज़िला पंचायत सीट से इस बार ज़िला पंचायत चुनाव में प्रमुख समाजसेवी एवं कारोबारी मोहम्मद शहज़ाद ने भी पहली बार ज़िला पंचायत सदस्य का चुनाव लड़ने का निर्णय लिया है। मोहम्मद शहज़ाद का दावा है कि उन्हें सभी वर्गों और सभी जातियों का भरपूर समर्थन मिल रहा है अगर क्षेत्र की जनता ने उन्हें एक मौका दिया तो वह इस क्षेत्र की तस्वीर बदलने का काम करेंगे। एक खास मुलाकात के दौरान कारोबारी मोहम्मद शहज़ाद ने बताया कि आज तक जो भी ज़िला पंचायत सदस्य बने उन्होंने अपना तो विकास किया लेकिन जनता के लिए उन्होंने कभी भी कुछ नहीं किया जिसका खामियाजा क्षेत्र की जनता को भुगतना पड़ रहा है।
शहज़ाद ने कहा कि उनके क्षेत्र की नुमाइंदगी करने वाले लोग चुनाव के समय भोली भाली जनता को बहका फुसलाकर वोट तो हासिल कर लेते हैं लेकिन उनके लिए कुछ नहीं करते। जिसके चलते उनका क्षेत्र और भी बदहाल होता चला गया। उन्होंने दावा किया कि उन्हें एक मौका मिला तो वह विकास क्या होता है और कैसे किया जाता है उसे करके दिखाएंगे। शहज़ाद ने कहा कि आज तक इतना लंबा समय बीत चुका है लेकिन तालीमके लिए स्कूल , सड़कों का निर्माण और बारात घर का निर्माण किसी भी गांव में आज तक नहीं हो सका है।
नालियों में गंदगी और टूटी सड़कें इस क्षेत्र के विकास की तस्वीर अपने आप मे बयान कर रहीं हैं।अगर जनता ने इस बार अपने सेवक को मौका दिया तो इस क्षेत्र की विकास के मामले में नई इबारत लिखी जाएगी जिसे यहाँ की जनता कभी भुला नहीं पाएगी।उन्होंने दावा किया कि वह राजनीति में पैसा कमाने नहीं बल्कि लोगों की सेवा करने के लिए आए हैं।शहज़ाद ने बड़ी बेबाकी के साथ कहा कि चुनाव के समय तो झूठ का चोला बदल बदल कर कई लोग वोट मांगने आ जाते हैं लेकिन चुनाव के बाद यह लोग कहाँ चले जाते हैं इसे कोई नहीं जानता। उन्होंने क्षेत्र की जनता से अपने समर्थन में वोट देने की अपील की।शहज़ाद ने कहा कि पूरा क्षेत्र उनका एक परिवार की तरह है किसी से उनकी कोई रंजिश नहीं है सभी लोग अगर साथ देंगे तो वह जीत का परचम अवश्य लहरायेंगे।

More Stories
हरिद्वार जिले में गौकशी की बढ़ती घटनाओं से महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरि महाराज बेहद नाराज़, पुलिस प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार
कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता ने अपने पिता की तीसरी पुण्यतिथि पर लगाया रक्तदान शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
रुड़की में बाइक सवार युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग,हालत गंभीर,पुरानी रंजिश का मामला