Jan Mudde

No.1 news portal of India

रूड़की मंगलौर मार्ग पर दो अलग अलग सड़क हादसों में दो कावड़ियों की मौत, एक घायल

Spread the love

आरिफ़ नियाज़ी

रूड़कीं डाक कावड़ को लेकर एक तरफ जहां भारी उत्साह देखने को मिल रहा है वहीं रूड़कीं मंगलौर हाइवे पर अलग अलग सड़क हादसों में दो कावड़ियों की मौत हो गई जबकि एक शिवभक्त गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल शिवभक्त की हालत को नाज़ुक देखते हुए सिविल हॉस्पिटल के डॉक्टरों ने उसे हायर सैन्टर ऋषिकेश रैफर किया है। मर्तक शिवभक्त की पहचान संभल मुरादाबाद निवासी आर्यन गर्ग के रूप में हुई है जो नोएडा की एक कंपनी महेंद्रा ट्रैक का कर्मचारी बताया जा रहा है।

आर्यन गर्ग के साथियों के मुताबिक वह गंगा जल लेकर मंगलौर के पास पहुंचा ही था कि उसकी बाइक डिवाइडर से टकराने से मौत हो गई जबकि दूसरा डाक कावड़ की चपेट में आने से घायल हो गया जिसकी सिविल हॉस्पिटल में लेजाते समय मौत हो गई।फिलहाल सिविल होस्पिटल प्रबंधन द्वारा तीनो कांवड़ियों के परिजनों को सूचना दे दी है। जो रूड़कीं के लिए रवाना हो चुके हैं।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369