Jan Mudde

No.1 news portal of India

रुड़की में आरोपी महिला की गिरफ्तारी की मांग को लेकर एसपी देहात से मिले मर्तक के परिजन

Spread the love

आरिफ नियाज़ी

रुड़की के सोत बी निवासी अब्दुल रहीम  की मौत के मामले में आरोपी महिला की गिरफ्तारी की मांग को लेकर मर्तक के परिजन आज एस पी देहात से मिले और महिला की गिरफ्तारी की जोरदार मांग की। एस पी के आश्वासन के बाद ही मर्तक के परिजन वापस लौटे। गौरतलब है कि बीती 27 मई को अब्दुल रहीम पुत्र राव मसरूर खां निवासी मोहल्ला सोत रुड़की ने ज़हरीले पदार्थ का सेवन कर लिया था जिसकी गंभीर हालत को देखते हुए  उसे आनन फानन में शहर के एक निजी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था जहाँ उसकी हालत लगातार बिगड़ती चली गई और 28 मई को उसकी मौत हो गई।

हालांकि ज़हरीला पदार्थ सेवन करने से पहले मर्तक  ने  एक वीडियो भी अपने मोबाइल फोन से बनाया था जिसमें उसने  अपनी  मौत का आरोप स्थानीय निवासी एक महिला पर लगाया था। मर्तक के परिजनों की तहरीर के आधार पर सिविल लाइन कोतवाली पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ पांच जून को धारा 306,504,और 506 के तहत केस दर्ज किया था।जिसके चलते पुलिस आज तक भी आरोपी महिला  को गिरफ्तार नहीं कर पाई है।

जिसकी गिरफ्तारी को लेकर आज मर्तक के परिजन एस पी देहात परमेन्द्र सिंह डोबाल से मिले और आरोपी महिला  की जल्द से जल्द गिरफ्तारी की मांग की। परिजनों का आरोप था कि केस दर्ज होने के बाद भी सिविल लाइन कोतवाली पुलिस अभी तक भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं कर सकी है। वहीं एसपी देहात ने उन्हें जल्द गिरफ्तारी का आश्वासन दिया है।हालांकि पुलिस इस मामले की गम्भीरता से जांच करने में जुटी है।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369