Jan Mudde

No.1 news portal of India

लंढोरा नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी को ट्रैक्टर और टैंकर चलाता देख लोग पड़े हैरत में, डेंगू के लिए कस्बे के लोगों को किया जागरूक

Spread the love

आरिफ नियाजी

रुड़की एक तरफ जहां आमतौर पर अधिकारी जनसमस्याओं के लेकर उदासीन रहते हैं लेकिन वहीं नगर पंचायत लंढौरा के अधिशासी अधिकारी हरिचरण सिंह ने ऐसी मिसाल कायम की है जिसकी क्षेत्र में काफी प्रशंसा हो रही है| आलम यह है कि  बरसात का  मौसम आने वाला है जिस कारण अनेकों बीमारियों की आशंका बनी रहती है| खास तौर से डेंगू की बीमारी की आशंका को लेकर नगर पंचायत लंढोरा ने पहले ही तैयारी कर ली है।जिसके चलते  डेंगू जैसी बीमारी की रोकथाम के लिए नगर पंचायत लंढौरा ने नगर में साफ सफाई बढाने के साथ ही कीटनाशक दवाई के छिडकाव का भी बड़ा निर्णय लिया है।

जिसके तहत आज नगर में छिडकाव होना था लेकिन आज ट्रैक्टर का चालक मौके पर मौजूद नहीं था इसलिए नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी हरिचरन सिंह ने खुद ही ट्रैक्टर और टैंकर की कमान संभाली उन्होंने आज स्वयं ट्रैक्टर चला कर छिडकाव करने का निर्णय लिया और ट्रैक्टर और टैंकर लेकर निकल पड़े कस्बे की गली मोहल्लों में। अधिशासी अधिकारी को ट्रैक्टर चालक के रूप में देखकर नगरवासी बेहद आश्चर्य चकित नज़र आए| साथ ही लोग उनकी कर्तव्य परायणता की भी प्रशंसा कर रहे थे ।

अधिशासी अधिकारी ने आगामी मौसम में डेंगू जैसी बिमारियों से बचाव के तरीके भी बताये और इस काम में नगर पंचायत के लिए जनसहयोग भी मांगा। इस दौरान अधिशासी अधिकारी हरिचरन सिंह ने बताया कि  डेंगू को लेकर लोगों को जागरूक किया जा रहा है घर घर पम्प्लेट छपवाकर पानी जमा ना होने देने की अपील की गई है। ट्रैक्टर और टैंकर चलाकर उन्होंने चालकों और कर्मचारियों का उत्साह वर्धन किया है ताकि कर्मचारी और भी बेहतर तरीके से कार्य करें।आज नगर पंचायत लंढोरा के ई ओ को ट्रैक्टर और टैंकर चलाते देख कस्बे के लोग बेहद उत्साहित नज़र आए की ऐसे पहले अधिकारी हैं जिन्होंने ट्रैक्टर चलाकर लोगों को डेंगू के लिए जागरूक किया।

अधिक पढ़े जाने वाली खबर

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369