Jan Mudde

No.1 news portal of India

रुड़की में पर्यावरण दिवस पर समर्पण जन कल्याण संगठन ने किया कई स्थानों पर पौधारोपण, मेयर गौरव गोयल भी रहे मौजूद

Spread the love

आरिफ़ नियाज़ी

रुड़की में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर समर्पण जन कल्याण संगठन द्वारा प्रत्येक वर्ष की भांति पौधारोपण का कार्यक्रम आयोजित किया गया। समर्पण संस्था द्वारा राज्य कर विभाग परिसर, यादव पुरी स्थित केशव पार्क एवं सलेमपुर श्मशान घाट में विभिन्न प्रकार के आयुर्वेदिक, फलदार एवं फूलों के पौधों का पौधारोपण किया गया।

इस अवसर पर समर्पण जन कल्याण संगठन के साथ राज्य कर विभाग के अधिकारियों एवं उत्तराखंड वन विभाग के अधिकारियों ने भी पौधारोपण किया। इस अवसर पर नगर महापौर गौरव गोयल, धर्मवीर पिंकी एवं राकेश गर्ग भी उपस्थित रहे। राज्य कर विभाग के उपायुक्त अभय कुमार पांडे, सहायक आयुक्त राजेश कुमार सिंह एवं मानवेंद्र सिंह ने भी पौधारोपण किया। वन विभाग की ओर से वन दरोगा पंकज शर्मा, अमन सिंह सैनी, राजेश चौहान, रविंदर कुमार, अमित त्यागी,  सोमनाथ व नरेंद्र आदि के साथ वन रक्षकों ने भी पौधारोपण में पूर्ण सहयोग दिया। शहर के वरिष्ठ कांग्रेसी नेता सचिन गुप्ता, भाजपा पश्चिम मंडल अध्यक्ष प्रवीण संधू, अजय प्रधान ने भी पौधारोपण किया। आर्य समाज रुड़की के अध्यक्ष डॉ दिनेन्द्र सिंह एवं ज्ञान सिंह भी इस अवसर पर उपस्थित रहे।

समर्पण संस्था पूरे वर्ष निरंतर पौधारोपण एवं वृक्ष संरक्षण पर कार्य करती है। मेयर गौरव गोयल ने सभी को अधिक से अधिक मात्रा में पौधारोपण करने के लिए प्रेरित किया। वरिष्ठ कांग्रेसी नेता एवं संस्था के सरंक्षक सचिन गुप्ता ने नगर की जनता का आवाहन किया कि सभी नागरिक अधिक से अधिक पौधारोपण करें जिससे हम पर्यावरण की रक्षा कर सकें। इस अवसर पर समर्पण संस्था के पर्यावरण प्रभारी संदीप यादव एवं विकास त्यागी ने सभी सहयोगियों को धन्यवाद दिया। संस्था के अध्यक्ष नरेश यादव ने आशा व्यक्त की कि शहर की जनता अधिक से अधिक पौधारोपण करेगी और रोपे हुए पौधों को मजबूत वृक्ष बनने तक उनका संरक्षण भी करेगी।

इस अवसर पर मास्टर कृष्णा यादव, वेदांश त्यागी, दक्षिता त्यागी, आरव सैनी, मानस भारद्वाज व विराट चंदेल आदि बच्चों ने भी पौधारोपण कर पर्यावरण के लिए अपनी सजगता दिखायी। इस अवसर पर सतीश शर्मा, परमिंदर, पंकज नंदा, पूजा नंदा, कविश मित्तल, संदीप गोयल, हर्षित कुमार, संजीव सैनी, प्रदीप गोयल, अंकुर त्यागी, आशीष अग्रवाल, मोहम्मद असद, श्रवण सैनी, सौरभ अग्रवाल, नवीन त्यागी, परमजीत राठौर, अन्नू, शिल्पी, गुलफाम एवं सुमित कुमार भारद्वाज आदि सदस्य उपस्थित रहे।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369