आरिफ़ नियाज़ी
उत्तराखंड कांग्रेस कमेटी ने आज बड़ी कार्यवाही की है। प्रदेश में लगातार मुस्लिम यूनिवर्सिटी का बयान देने वाले नेता अकील अहमद पर कांग्रेस हाईकमान ने बड़ी कार्यवाही करते हुए उन्हें उनके पद से 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया है।
कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष अकील अहमद ने चुनाव के दौरान और चुनाव के बाद भी प्रदेश में मुस्लिम यूनिवर्सिटी बनाये जाने के मुद्दे को प्रमुखता से उठाया था जिसका कांग्रेस पार्टी को भारी नुकसान भी झेलना पड़ा था। अकील अहमद ने हाल ही में रुड़की में पहुंचकर भी मुस्लिम यूनिवर्सिटी के मुद्दे को प्रमुखता से उठाते हुए कांग्रेस नेताओं पर भी बड़ा हमला बोला था।

अकील अहमद ने कहा था कि भाजपा ने विधानसभा चुनाव के दौरान मुस्लिम यूनिवर्सिटी के मुद्दे को हवा दी प्रधानमंत्री से लेकर भाजपा के तमाम नेताओं ने इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाया जिसका नुकसान कांग्रेस को भी हुआ ।उन्होंने कहा था कि कांग्रेस को मुस्लिम समाज के वोट तो अच्छे लगते हैं लेकिन उनके विकास या उनके इदारे की बात की जाए तो कांग्रेस उससे हमेशा बचती है।इस दौरान अकील अहमद ने कांग्रेस के बड़े नेताओं पर भी गंभीर आरोप लगाये थे।
कांग्रेस के प्रदेश महासचिव मथुरा दत्त जोशी ने अकील अहमद पर लगातार बयानबाज़ी करने पर सख्त कार्रवाई करते हुए उन्हें 6 साल के लिए कांग्रेस से निष्कासित किया है।

More Stories
हरिद्वार जिले में गौकशी की बढ़ती घटनाओं से महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरि महाराज बेहद नाराज़, पुलिस प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार
कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता ने अपने पिता की तीसरी पुण्यतिथि पर लगाया रक्तदान शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
रुड़की में बाइक सवार युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग,हालत गंभीर,पुरानी रंजिश का मामला