आरिफ़ नियाज़ी
रुड़की और उसके आसपास ऊर्जा निगम के अधिकारियों को बिल वसूली के लिए ग्रामीणों का भारी विरोध झेलना पड़ रहा है।आसफ़नगर पहुंची ऊर्जा निगम की टीम को भीम आर्मी कार्यकर्ताओं का भारी विरोध झेलना पड़ा आलम ये रहा कि मीटर उतारने पर ऊर्जा निगम के एसडीओ को कुछ लोगों ने उन्हें दौड़ा दिया और उनके साथ मारपीट पर भी उतारू हो गए ।एसडीओ का आरोप है कि अपने को घिरता देख उन्होंने मौके से निकलना ही बेहतर समझा जैसे ही उनकी गाड़ी आसफ़नगर गंगनहर पूल के पास पहुंची तो सोनू और उसके साथियों ने गाड़ी को घेर लिया और तोड़ फोड़ करते हुए उन्हें और उनकी टीम को खूब खरी खोटी सुनाते हुए अपना मीटर गाड़ी से लेकर मौके से फरार हो गए।
फिलहाल ऊर्जा निगम के अधिकारियों ने पूरे मामले की शिकायत मंगलौर कोतवाली पुलिस से की है वहीं ऊर्जा निगम के खिलाफ भी ग्रामीणों ने तहरीर दी है।फिलहाल पुलिस जांच करने में जुटी है।
दरअसल ऊर्जा निगम के एसडीओ मोहम्मद अरशद के मुताबिक आज दोपहर के समय वह अपनी टीम के साथ बिल वसूली के लिए आसफ़नगर पहुंचे थे जैसे ही वह गांव पहुंचे तो गांव के संजय पर चालीस हजार का बिल बकाया था जिसका कनेक्शन कटा हुआ था लेकिन इसी दौरान उसके मकान मे चोरी की बिजली कटिया डालकर चलती मिली जिसके बाद उसका मीटर उतरवाकर उन्होंने गाड़ी में रखवा दिया।
उन्होंने आरोप लगाया कि सोनू ने भीम आर्मी के प्रदेश अध्यक्ष से भी फोन पर बात कराई जिसमे उन्हें धमकी दी गई और उनकी गाड़ी में तोड़फोड़ कर मीटर लेकर कुछ युवक मौके से फरार हो गए। फिलहाल चेतक पुलिस ने पूरे मामले की वीडियो ग्राफी भी की है वहीं भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं का आरोप है कि ऊर्जा निगम के अधिकारी घरों में घुसकर महिलाओं के साथ अभद्रता करते है।फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।

More Stories
हरिद्वार जिले में गौकशी की बढ़ती घटनाओं से महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरि महाराज बेहद नाराज़, पुलिस प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार
कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता ने अपने पिता की तीसरी पुण्यतिथि पर लगाया रक्तदान शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
रुड़की में बाइक सवार युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग,हालत गंभीर,पुरानी रंजिश का मामला