आरिफ़ नियाज़ी
रुड़की से भाजपा विधायक प्रदीप बत्रा के मंत्री बनाये जाने की मांग तेज़ हो गई है। अब प्रमुख ज़माजसेवी और भाजपा के वरिष्ठ नेता गगन आहूजा ने भी भाजपा हाईकमान से विधायक प्रदीप बत्रा को मंत्री बनाये जाने की मांग की है। गगन आहूजा ने एक खास मुलाकात के दौरान कहा कि युवा दिलों की धड़कन और हरदिल अज़ीज़ युवा नेता प्रदीप बत्रा ने चुनाव जीतकर साबित कर दिया है कि शहर की जनता आज भी बत्रा को चाहती है। गगन आहूजा ने कहा कि बेहद कम समय मे प्रदीप बत्रा ने रुड़की शहर को विकास के नए आयाम दिए हैं। शहर को क्लीन सिटी,ग्रीन सिटी और मॉडल सिटी बनाने के लिए लगातार कोशिश जारी है।
रुड़की की जनता ने जिस तरह से प्रदीप बत्रा को अपना समर्थन दिया वह उसके तहे दिल से आभारी हैं।गगन ने कहा कि आज रुड़की शहर की तमाम जनता प्रदीप बत्रा को मंत्री के रूप में देखना चाहती है। उन्होंने कहा कि जिस उम्मीद और आशा के साथ शहर की जनता ने प्रदीप बत्रा को पुनः विधानसभा में भेजने का मौका दिया है प्रदीप बत्रा उस पर पूरी तरह से खरा उतरेंगे और रुड़की का बड़े पैमाने पर विकास होगा।
गगन ने कहा कि प्रदीप बत्रा सभी को साथ लेकर चलने में विश्वाश रखते हैं उनके यहां किसी भी तरह का कोई भेदभाव छोटा बड़ा नहीं है। उनका एक ही मकसद है सब का साथ सबका विकास और सबका विश्वाश इसी नारे के साथ वह लगातार आगे बढ़ रहे हैं और रुड़की का विकास कर रहे हैं।जो आगे भी जारी रहेगा।

More Stories
हरिद्वार जिले में गौकशी की बढ़ती घटनाओं से महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरि महाराज बेहद नाराज़, पुलिस प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार
कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता ने अपने पिता की तीसरी पुण्यतिथि पर लगाया रक्तदान शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
रुड़की में बाइक सवार युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग,हालत गंभीर,पुरानी रंजिश का मामला