Jan Mudde

No.1 news portal of India

सिविल लाइन में बनी सड़क बनने के कुछ माह बाद ही उखड़ी, बच्चे गिरकर हो रहे चोटिल, सीबीआरआइ के पूर्व डायरेक्टर ने शासन में की शिकायत

Spread the love

आरिफ नियाज़ी

रुड़की में नगर निगम सरकारी पैसे का उपयोग  किस तरह से कर रहा है इसकी एक उदाहरण 54सिविल लाइन में बनी सड़क को देखने से पता चलता है। सिविल लाइन स्थित आबकारी विभाग के पास   कुछ  माह पहले बनी सड़क ने गुणवत्ता की  पोल खोल कर रख दी है ।गौरतलब है कि लगभग पांच माह पूर्वं नगर निगम द्वारा 54 सिविल लाइन रूड़कीं में  लाखों क़ि लागत से एक सड़क  का निर्माण किया गया  था जिस पर अक्सर छोटे बच्चे साइकिल से गिरकर घायल हो रहे हैं।   सीबीआर आइ के पूर्व डायरेक्टर  बीएस गुप्ता और प्रमुख समाजसेवी  वैध टेक बल्लभ ने इसकी शिकायत  नगर  निगम के अधिकारियों समेत उत्तराखण्ड शासन से की है।

[banner caption_position=”bottom” theme=”default_style” height=”auto” width=”100_percent” group=”advertisement” count=”-1″ transition=”fade” timer=”4000″ auto_height=”0″ show_caption=”1″ show_cta_button=”1″ use_image_tag=”1″]

दरअसल रूड़कीं सीबीआरा आईं के  पूर्व डिप्टी डायरेक्टर बीएस गुप्ता का आरोप है कि सड़क बनने के कुछ  दिन बाद ही सड़क टूटने लगी थी सड़क पर छोटी-छोटी  रोड़ी और बजरी  के चलते  हादसे  होने का खतरा मंडराता रहता है अक्सर साइकिल चलाने वाले बच्चे स्लीप होकर इस सड़क पर गिरते नज़र आ रहे हैं। वहीं वैध टेक बल्लभ ने बताया कि नगर निगम के अधिकारियों  की लापरवाही के चलते आज इस मार्ग पर लोगों का चलना दूभर हो चुका है।टेक बल्लभ ने आरोप लगाया कि नगर निगम में बड़े पैमाने पर भरस्टाचार व्याप्त है जो इस सड़क की घटिया सामग्री से पता चलता है।

उन्होंने कहा कि वह  इसकी शिकायत  उत्तराखंड सरकार के शहरी विकास  मंत्री और सीएम से करेंगे। इस दौरान स्थानीय लोगों में भारी रोष दिखाई दिया।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369