मोहम्मद शामिक
रूड़की के एक निजी वैडिंग पॉइंट में सैनी समाज के सम्मेलन में पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि उनकी सरकार में बड़े पैमाने पर विकास कार्य हुए हैं जिसका लाभ जनता को मिल रहा है उन्होंने कहा कि आज सैनी समाज की भीड़ को देखकर ऐसा लगता है कि अब कांग्रेस की सरकार आने से कोई नहीं रोक सकता। उन्होंने कहा की उन्होंने 2007,2012 के विधानसभा चुनाव में सैनी समाज को प्रतियाशी बनाया था लेकिन उन्हें सैनी समाज का कोई सहयोग नहीं मिला जिसके चलते कांग्रेस की हार हुई। कहा कि कांग्रेस ने अपने संगठन में सैनी समाज को ज़िम्मेदारी दी लेकिन उनकी अर्जी को भी सैनी समाज ने नहीं माना।
कांग्रेस एक सैनी समाज के व्यक्ति को टिकट देगी। उन्होंने अपना और सैनी समाज का गंगा का रिश्ता बताया।हरीश रावत ने कहा कि आज जिस दशा में राष्ट को चलना चाहिए आज सैनी समाज के लोग भी इस दिशा में आगे बढ़ने लगे है इसमें साहब सिंह सैनी की मेहनत रंग लाई है।भाजपा ने इस देश और प्रदेश के लिये कुछ नहीं किया। उन्होंने सैनी समाज सेआह्वान करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी किसी भी वर्ग की उपेक्षा नहीं करती। उन्होंने सैनी समाज को विशवास दिलाया कि कांग्रेस पार्टी सभी का सम्मान करती है और सबको साथ लेकर चलने में यकीन रखती है।
[banner caption_position=”bottom” theme=”default_style” height=”auto” width=”100_percent” group=”advertisement” count=”-1″ transition=”fade” timer=”4000″ auto_height=”0″ show_caption=”1″ show_cta_button=”1″ use_image_tag=”1″]
उन्होंने कहा कि कांग्रेस सैनी समाज का हमेशा सम्मान करती रहेगी कांग्रेस सैनी समाज का पूरा सम्मान करेगी। इस मौके पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा कि आपको राजनीतिक सम्मान दिया जाएगा।गोदियाल ने मंच से आह्वान करते है कि कांग्रेस पार्टी को उत्तराखण्ड की सत्ता तक पहुंचाने में अपना सहयोग दें पिछली गलतियों को देखते हुए इस बार काग्रेस पार्टी को जिताने का काम करें। उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस पार्टी सैनी समाज के व्यक्ति को भी प्रतियाशी बनाएगी।इस बार एक सैनी विधानसभा में ज़रूर उपस्तिथि दर्ज कराएगा।
इस मौके पर कार्यक्रम के आयोजक सहाब सिंह सैनी ने कहा कि आज सैनी समाज के लोग अब कांग्रेस पार्टी से जुड़ चुके है उन्होंने कहा कि भाजपा ने इस देश का कोई विकास नहीं किया और सैनी समाज की भाजपा ने हमेशा ही उपेक्षा की।भाजपा के वरिष्ठ नेता प्रेम सिंह सैनी भाजपा छोड़कर कांग्रेस में शामिल हो गए। इस मौके पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हंसराज सचदेवा, राकेश गौड़, मुकेश सैनी, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष राव आफाक अली, हज कमेटी के पूर्व चेयरमैन हाजी राव शेर मोहम्मद, पूर्व सांसद राजेंद्र बाड़ी, पूर्व जिला पंचायत सदस्य विजयपाल ,उनकी पत्नी बरखा देवी, श्रीगोपाल नारसन, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता बेबी खन्ना,कांग्रेस ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष आशीष सैनी ,करण सिंह सैनी, दिनेश सैनी, अरविंद सैनी, विकास सैनी, रविकांत सैनी, आदेश सैनी, मयंक सैनी, कर्म सिंह सैनी, पंकज सैनी आदि बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

More Stories
हरिद्वार जिले में गौकशी की बढ़ती घटनाओं से महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरि महाराज बेहद नाराज़, पुलिस प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार
कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता ने अपने पिता की तीसरी पुण्यतिथि पर लगाया रक्तदान शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
रुड़की में बाइक सवार युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग,हालत गंभीर,पुरानी रंजिश का मामला