Jan Mudde

No.1 news portal of India

रूड़की भाजपा ओबीसी मोर्चा ने किया कार्यकर्ता सम्मेलन, कार्यकर्ताओं को दिए पार्टी को मज़बूत करने के टिप्स

Spread the love

रूड़की भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राकेश गिरी के निर्देशानुसार जनपद हरिद्वार के विभिन्न विधानसभाओं में भाजपा ओबीसी मोर्चा के सर्व समाज सम्मेलन आयोजित किए जा रहे हैं । झबरेड़ा विधानसभा के ग्राम सलेमपुर राजपूताना के शिवांश गार्डन में भाजपा ओबीसी मोर्चा के जिला अध्यक्ष प्रदीप पाल की अध्यक्षता में सम्मेलन आयोजित किया गया। जिसमें उत्तराखंड ओबीसी आयोग के अध्यक्ष डॉ कल्पना सैनी सफाई आयोग के अध्यक्ष अमीलाल बाल्मीकि मंडी समिति की अध्यक्ष मंगलौर से डॉ मधु सिंह, भाजपा के वरिष्ठ नेता जुगेंद्र सिंह सहित भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता और पदाधिकारी उपस्थित रहे।

विधायक प्रतिनिधि वैजयंती माला ने अपनी विधानसभा का प्रतिनिधित्व किया। भाजपा हरिद्वार के जिला अध्यक्ष डॉ जयपाल सिंह चौहान ने प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई को नमन करते हुए समस्त भाजपा कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर 2022 का चुनाव योजनाबद्ध तरीके से लक्ष्य पार करते हुए लड़ने का आह्वान किया। भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राकेश गिरी ने भाजपा ओबीसी मोर्चा कार्यकर्ताओं को सफल सम्मेलन आयोजित करने के लिए बधाई देते हुए कहा कि यह अभियान समस्त प्रदेश में चल रहा है जनपद हरिद्वार अपनी अग्रणी भूमिका निभा रहा है उन्होंने सर्व समाज से संगठित होकर भाजपा को पुन राज्य की सत्ता सौंपने का आग्रह किया।

[banner caption_position=”bottom” theme=”default_style” height=”auto” width=”100_percent” group=”advertisement” count=”-1″ transition=”fade” timer=”4000″ auto_height=”0″ show_caption=”1″ show_cta_button=”1″ use_image_tag=”1″]

ओबीसी आयोग की अध्यक्ष डॉ कल्पना सैनी ने केंद्र सरकार का आभार प्रकट करते हुए कहा कि मोदी सरकार ने ओबीसी आयोग को संवैधानिक दर्जा देकर बड़ा काम किया है सम्मेलन में आए हुए अतिथियों कार्यकर्ताओं का स्वागत करते हुए भाजपा ओबीसी मोर्चा के जिला अध्यक्ष प्रदीप पाल ने कहा कि भाजपा में संगठन का हित ही सर्वोपरि है उसे साधने के लिए ही समस्त कार्यकर्ता जी जान से इस चुनाव समर में अपनी भूमिका निभाए सम्मेलन में भाजपा ओबीसी मोर्चा के मंडल अध्यक्ष अंकित रामपाल सैनी, डॉ आशीष पूर्व जिला अध्यक्ष राजपाल मंडल महामंत्री एवं उनकी कार्यकारिणी के लोगों ने सम्मेलन आयोजित करने में अपनी भूमिका निभाई।

सम्मेलन में भाजपा ओबीसी मोर्चा के जिला महामंत्री डॉ प्रदीप कुमार भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश महामंत्री किरण चौधरी जिला मीडिया प्रभारी संजय वर्मा सहित झबरेड़ा विधानसभा के कार्यकर्ता मनोज सैनी लोकेश सैनी प्रवीण सैनी इंदर कश्यप रंजीत पाल राजेश पाल सुरेश पाल नीरज सैनी अभिषेक कश्यप महेंद्र सैनी पंकज शर्मा डिंपल शर्मा उमेश सैनी आदि बड़ी संख्या में उपस्थित।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369