आरिफ नियाज़ी
आगामी 2022 के विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा ने भी पूरी तैयारी में जुट गया है मोर्चा के कई पदाधिकारी आज रुड़की पहुंचे और भाजपा के नेता एंव ज़िला महामंत्री जोगिंदर सिंह के कार्यालय पर 2022 के विधानसभा चुनाव को लेकर बैठक की। इस दौरान मोर्चा के पदाधिकारियों ने अनुसूचित जाति मोर्चा के लिएआगामी विधानसभा में दो टिकट देने की मांग की इस दौरान भाजपा अनुसूचित मोर्चा के प्रदेश मंत्री चतुरसेन ने कहा कि भाजपा आगामी 2022 के विधानसभा चुनाव को लेकर बेहद गंभीर है उन्होंने दावा करते हुए कहा कि भाजपा आगामी विधानसभा चुनाव में सत्ता में लौटेगी इतना ही नहीं उन्होंने कहा कि कांग्रेस की अंतर्कलह का लाभ भी विधानसभा चुनाव में भाजपा को मिलना तय है भारतीय जनता पार्टी ने आम लोगों के लिए जो योजनाएं तैयार की है वह बेहद ही सराहनीय है।
[banner caption_position=”bottom” theme=”default_style” height=”auto” width=”100_percent” group=”advertisement” count=”-1″ transition=”fade” timer=”4000″ auto_height=”0″ show_caption=”1″ show_cta_button=”1″ use_image_tag=”1″]
उन्होंने कहा कि इस बार भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा भाजपा हाईकमान से 2 सीटें विधानसभा में मांग रहा है जिन पर अनुसूचित जाति के प्रतियाशी बड़ी मज़बूती के साथ चुनाव लड़ सकते हैं। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सबका साथ सबका विकास और सबका विशवाश लेकर आगे बढ़ रही है।वहीं भाजपा अनुसूचित मोर्चा के वरिष्ठ नेता जुगेंद्र सिंह ने कहा कि इस देश को केवल भाजपा ही चला रही है।उन्होंने कहा कि प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों का लाभ देश और प्रदेश की जनता को मिल रहा है विकास के नए आयाम स्थापित किये हैं।
उन्होंने कहा कि झबरेड़ा में पुनः भाजपा का परचम लरायेगा। भाजपा की जीत होना पक्की है। इस बैठक में भाजपा अनुसूचित मोर्चा के ज़िलाध्यक्ष तेल्लूराम,ज़िला महामंत्री संजय सिंह,ज़िला उपाध्यक्ष नितिन कुमार सांसिया, ज़िला उपाध्यक्ष सचिन तेश्वर, रूड़कीं मंडल अध्यक्ष अरविंद कुमार,पार्षद मनोज, मंडल अध्यक्ष प्रालिया जी,मंडल उपाध्यक्ष सोनू कुमार,पार्षद संजय कश्यप आदि बैठक में मौजूद रहे।

More Stories
हरिद्वार जिले में गौकशी की बढ़ती घटनाओं से महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरि महाराज बेहद नाराज़, पुलिस प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार
कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता ने अपने पिता की तीसरी पुण्यतिथि पर लगाया रक्तदान शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
रुड़की में बाइक सवार युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग,हालत गंभीर,पुरानी रंजिश का मामला