Jan Mudde

No.1 news portal of India

रुड़की पहुंचे कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद ने ब्लॉक में कैंटीन और लाइब्रेरी का किया उदघाटन

Spread the love

आरिफ नियाज़ी

उत्तराखण्ड प्रदेश के ग्रामीण विकास मंत्री स्वामी यतिस्वरानंद ने रुड़की ब्लॉक में हिलान्स  कैफे एंड कैंटीन के साथ-साथ लाइब्रेरी का भी कउदघाट्न किया।कैबिनेट  मंत्री ने सीएम  को जिला आबकारी अधिकारी को लिखे पत्र के बारे में   कहा  कि उनके पास पार्टी का कोई पदाधिकारी अगर कोई समस्या लेकर आता है तो उनका काम है कि सरकार को पत्र लिखें इस मामले को तूल बेवजह दिया जा रहा है।उन्होंने कहा कि प्रदेश के कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत और विधायक उमेश काऊ भाजपा में है और भाजपा में ही रहंगे कुछ लोग गलत भ्रांतियां फैला रहे हैं।

[banner caption_position=”bottom” theme=”default_style” height=”auto” width=”100_percent” group=”advertisement” count=”-1″ transition=”fade” timer=”4000″ auto_height=”0″ show_caption=”1″ show_cta_button=”1″ use_image_tag=”1″]

कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद ने कहा कि प्रदेश सरकार महिलाओं के लिये  तमाम तरह की योजनाएं संचालित कर रही है जिनका उन्हें लाभ मिल रहा है।उन्होंने कहा कि  केंद्र की मोदी सरकार   महिला स्वंय सहायता समूहों को आगे बढ़ाने में पूरा प्रयास कर रही है उन्हें प्रतिमाह अनुदान भी दिया जा रहा है।उन्होंने स्वंय सहायता समूह की महिलाओं को सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं को घर घर तक पहुंचाने का काम करें। उन्होंने कहा कि ग्राम्य विकास  विभाग मंत्रालय  द्वारा काफी योजनकाएँ चला रही हैं जिनकी जानकारी लोगों तक पहुंचाई जा रही है।

इस मौके पर हरिद्वार जिले के सीडीओ डॉक्टर सौरव गहरवार, बीडीओ  शिवप्रकाश थपलियाल, भाजपा के वरिष्ठ नेता आदेश सैनी,रूड़कीं विधायक प्रदीप बत्रा, भाजपा के वरिष्ठ नेता सुशील राठी ,भगवानपुर  से  भाजपा नेता देवेंद्र अग्रवाल,भाजपा नेता  जयभगवान,  एबीडीओ मनोज कोठारी, बीएमएम रोमा सैनी आदि बड़ी संख्या में स्वयं सहायता समूह की दर्जनों महिलाएं भी  मौजूद  रही।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369