मोहम्मद शामिक
गुरुकुल नारसन में भारतीय जनता पार्टी ग्रामीण मंडल के कार्यकर्ताओं ने महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स एकेडमी में चौधरी चरण सिंह की जयंती बड़ी धूमधाम के साथ मनाई ।इस दौरान भारतीय जनता पार्टी के कई वरिष्ठ नेता इस दौरान कार्यक्रम में शामिल हुए जिनमें भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष ऋषि पाल बालियान ने बड़ी बेबाकी के साथ कहा कि चौधरी चरण सिंह किसानों के नेता थे जिन्होंने इस देश को नए आयाम दिए आज पूरा देश चौधरी चरण सिंह को याद कर रहा है। उन्होंने कहा कि चौधरी चरण सिंह किसानों के मसीहा थे जिन्होंने इस देश को आगे बढ़ाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया।
[banner caption_position=”bottom” theme=”default_style” height=”auto” width=”100_percent” group=”advertisement” count=”-1″ transition=”fade” timer=”4000″ auto_height=”0″ show_caption=”1″ show_cta_button=”1″ use_image_tag=”1″]
चौधरी चरण सिंह एक ऐसे नेता थे जो जनता के दिलों पर राज करते थे। आज पूरा देश उन्हें श्रद्धांजलि दे रहा है। वही इस मौके पर भाजपा के वरिष्ठ नेता दिनेश पवार ने बड़ी बेबाकी के साथ कहा की चौधरी चरण सिंह किसानों के ही नहीं बल्कि पूरे देश के नेता थे जिन्होंने इस देश को मजबूत करने में अपनी अहम भूमिका निभाई इस देश का किसान भी आज चौधरी चरण सिंह को याद करता है भाजपा नेता दिनेश कुमार ने कहा कि किसानों की आर्थिक नीति चौधरी चरण सिंह की देन है जिन्होंने कहा था कि छोटे-छोटे किसानों को ऋण देकर उनकी आर्थिक स्थिति को सुधारा जा सकता है कृषि मंडी में किसान के हित में कई योजनाएं चला सकती है।

जिसको भारतीय जनता पार्टी आगे बढ़ा रही है ।उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार चौधरी चरण सिंह के बताए हुए रास्ते पर ही चल रही है और किसानों के लिए तमाम तरह की योजनाएं चला हैं। इस दौरान भाजपा के वरिष्ठ नेता सुशील राठी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी चौधरी चरण सिंह की जयंती को बड़ी धूमधाम के साथ मना रही है चौधरी चरण सिंह ने कहां था कि देश के किसानों की खुशहाली का रास्ता खेत और खलिहान उसे होकर गुजरता है जिसे आज भारतीय जनता पार्टी की सरकार पूरा कर रही है आगामी 2022 के विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की पुनः सरकार बनेगी।
राठी ने दावा किया कि मंगलोर विधानसभा सीट पर इस बार भाजपा का परचम लहराएगा और भाजपा की जीत होगी जिसके लिए उन्होंने पूरी तैयारी शुरू कर दी है ।इस मौके पर भाजपा नेत्री डॉ मधु सिंह, मास्टर नागेंद्र सिंह ,प्रताप सिंह ,प्रमोद प्रधान ,बृजपाल सिंह, कार्यक्रम का संचालन योगेश चौधरी ने किया जबकि अशोक कुमार, भाजपा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष सोनू धीमान, सचिन चौधरी आदि इस मौके पर मौजूद रहे। भाजपा के सभी नेताओं ने चौधरी चरण सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धाजंलि दी।

More Stories
हरिद्वार जिले में गौकशी की बढ़ती घटनाओं से महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरि महाराज बेहद नाराज़, पुलिस प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार
कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता ने अपने पिता की तीसरी पुण्यतिथि पर लगाया रक्तदान शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
रुड़की में बाइक सवार युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग,हालत गंभीर,पुरानी रंजिश का मामला