आरिफ़ नियाज़ी
खानपुर में विधानसभा चुनाव की सरगर्मियां तेज हो चुकी है वहीं वरिष्ठ पत्रकार उमेश शर्मा जहां सभी वर्गों को अपने समर्थन में लाने में काफी हद तक सफल भी हुए हैं। उमेश शर्मा अपनी पहचान बना चुके हैं तो वहीं अब मुस्लिम समाज में भी उनकी लोकप्रियता लगातार बढ़ने लगी है लंढोरा कस्बे में हुए स्वागत समारोह में भी उमेश शर्मा को देखने के लिए युवाओं के साथ साथ महिलाओं की भारी भीड़ जुटी। इस दौरान उमेश शर्मा हाथ हिलाकर सभी का अभिभावदन करते नज़र आए।
[banner caption_position=”bottom” theme=”default_style” height=”auto” width=”100_percent” group=”advertisement” count=”-1″ transition=”fade” timer=”4000″ auto_height=”0″ show_caption=”1″ show_cta_button=”1″ use_image_tag=”1″]
इस दौरान सैंकड़ो युवा ढोल नगाड़ों पर नाचते झूमते ज़िंदाबाद के नारे लगाते हुए आगे बढ़ते दिखाई दे रहे थे। इस दौरान नगर पंचायत लढोरा के सभासद मुरसलीन के आवास पर भी फूल मालाओं से सैकड़ों लोगों ने ज़ोरदार स्वागत किया। इस दौरान उमेश शर्मा ने कहा कि क्षेत्र की जनता ने उन्हें मौका दिया तो वह इस क्षेत्र की तस्वीर बदलने का काम करेंगे।उन्होंने कहा कि आज तक खानपुर विधानसभा के नुमाइंदों ने कोई विकास कार्य नहीं किया लोग किस स्थिति में अपना जीवन यापन कर रहे हैं आज तक यहां के नुमाइंदों को इसकी जानकारी तक नहीं है।
इस दौरान उन्होंने कहा कि खानपुर विधानसभा में आज भी स्थिति बदहाल बनी हुई है वह विकास करना जानते हैं क्षेत्र की जनता इस बार परिवर्तन चाहती है जिसके चलते जनता का उन्हें पूरा सहयोग मिल रहा है। एक तरफ जहां वरिष्ठ पत्रकार उमेश शर्मा को सभी वैर्गो का समर्थन मिल रहा है तो वहीं मुस्लिम समाज मे भी लगातार जनाधार बढ़ने लगा है ।

More Stories
हरिद्वार जिले में गौकशी की बढ़ती घटनाओं से महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरि महाराज बेहद नाराज़, पुलिस प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार
कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता ने अपने पिता की तीसरी पुण्यतिथि पर लगाया रक्तदान शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
रुड़की में बाइक सवार युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग,हालत गंभीर,पुरानी रंजिश का मामला