आरिफ़ नियाज़ी
मंगलौर पहुंचे राजस्थान के लोक निर्माण मंत्री एवं हरिद्वार कांग्रेस के पर्यवेक्षक भजन लाल जाटव ने भाजपा सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए साफ-साफ कहा कि यह इतिहास में पहली बार देखने को मिल रहा है कि उत्तराखंड में भाजपा में तीन तीन मुख्यमंत्री बदले गए जो भ्रष्टाचार का अपने आप में एक बड़ा उदाहरण है। उन्होंने कहा कि इस सरकार में महंगाई भ्रष्टाचार और बेरोजगारी ने आम आदमी का जीना दूभर कर दिया है आलम यह है कि उत्तराखंड में सरकार नाम की कोई चीज नहीं है। आने वाला समय उत्तराखण्ड में कांग्रेस पार्टी का है और कांग्रेस पार्टी की सरकार बनना तय है।
दरअसल राजस्थान के लोक निर्माण मंत्री भजन लाल जाटव आज मंगलौर में कांग्रेस विधायक काजी निजामुद्दीन के आवास पर पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे जहां उन्होंने भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा कि विधायक क़ाज़ी निजामुद्दीन ने राजस्थान में कांग्रेस को मजबूत करने का जो संकल्प लिया था उसे उन्होंने पूरा कर दिखाया है अब वह उत्तराखंड में कांग्रेस पार्टी को मजबूत कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि सभी वर्गों के लोग भाजपा सरकार में त्रस्त है दाल, गैस सिलेंडर से लेकर आम आदमी की जरूरी वस्तुएं जिस तरह से महंगी हुई है उससे आम आदमी की कमर टूट चुकी है।
[banner caption_position=”bottom” theme=”default_style” height=”auto” width=”100_percent” group=”advertisement” count=”-1″ transition=”fade” timer=”4000″ auto_height=”0″ show_caption=”1″ show_cta_button=”1″ use_image_tag=”1″]
क्रोसिन का तेल सरकार ने खत्म कर दिया है ।अब भाजपा की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है जनता 2022 के विधानसभा चुनाव में भाजपा सरकार को सबक सिखाने का काम करेगी। उन्होंने कहा कि राजस्थान में कांग्रेस की रैली ऐतिहासिक रैली हुई है जनता समझ चुकी है कि उनका विकास कौन कर सकता है उनके काम कौन आ सकता है इसीलिए पूरे देश में अब कांग्रेस की लहर चल चुकी है उत्तराखण्ड में भी कांग्रेस की सरकार बनेगी।
इस दौरान मंगलौर से कांग्रेस विधायक और कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय सचिव क़ाज़ी निजामुद्दीन ने कहा कि 16 दिसंबर को देहरादून में होने वाली राहुल गांधी की रैली ऐतिहासिक होगी जिसमें बड़ी संख्या में कार्यकर्ता पहुंचेंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं में रैली को लेकर अभी से भारी उत्साह है। उन्होंने एक सवाल के जवाब में कहा कि कई राजनीतिक दलों के लोग कांग्रेस की बढ़ती लोकप्रियता को देखकर अब कांग्रेस में शामिल हो रहे है।उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में 2022 में कांग्रेस का परचम लहराएगा। इस मौके पर उत्तराखण्ड कांग्रेस रिसर्च डिपार्टमेंट के चेयरमैन प्रोफ़ेसर देवेंद्र प्रताप सैनी, पूर्व नगरपालिका चेयरमैन चौधरी इस्लाम, शहजाद सिद्दीकी, राशिद खान, और नवाज भाई मौजूद रहे।

More Stories
हरिद्वार जिले में गौकशी की बढ़ती घटनाओं से महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरि महाराज बेहद नाराज़, पुलिस प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार
कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता ने अपने पिता की तीसरी पुण्यतिथि पर लगाया रक्तदान शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
रुड़की में बाइक सवार युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग,हालत गंभीर,पुरानी रंजिश का मामला