आरिफ़ नियाज़ी
रूड़कीं के वरिष्ठ कांग्रेसी नेता इंजीनियर मोहम्मद मुबशिर को कांग्रेस पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ का विधानसभा अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इंजीनियर मुबशिर को हरिद्वार से कांग्रेस के जिला अध्यक्ष विकास चौधरी ने उनकी नियुक्ति की है। इस दौरान उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस के पूर्व उपाध्यक्ष रणविजय सिंह सैनी के आवास पर आयोजित एक बैठक में मौ मुबशिर को पिछड़ा वर्ग कांग्रेस का अध्यक्ष बनाए जाने का नियुक्ति पत्र सौंपा गया।इस अवसर पर पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष रणविजय सिंह सैनी ने कहा कि कांग्रेस सभी वर्गों को सम्मान देते हुए एक साथ देश की तरक्की में भागीदारी की विचारधारा को आगे बढ़ाने में विश्वास रखती है।

लोकतंत्र की रक्षा एवं संविधान की मर्यादा हेतु देश के सभी वर्गों को निरंतर बढ़े संघर्ष करने की आवश्यकता है।इस मौके पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सचिन गुप्ता ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने इस देश को आगे बढाया है जबकि भाजपा सरकार में सभी वर्गों के लोग परेशान है। प्रदेश सरकार की जनविरोधी नीतियों के चलते आज महंगाई चरम पर है गैस के दाम आसमान छू रहे हैं अब जनता भाजपा के जाल में फंसने वाली नहीं है।भाजपा सरकार ने देश और प्रदेश को पीछे धकेल दिया है।
[banner caption_position=”bottom” theme=”default_style” height=”auto” width=”100_percent” group=”advertisement” count=”-1″ transition=”fade” timer=”4000″ auto_height=”0″ show_caption=”1″ show_cta_button=”1″ use_image_tag=”1″]
आने वाला समय कांग्रेस का है। उत्तराखण्ड में 2022 के विधानसभा चुनाव में कोंग्रेस की सरकार पूर्ण बहुमत के साथ बनेगी।इस अवसर पर सभी कांग्रेस जनों ने नवनियुक्त पिछड़ा वर्ग कांग्रेस अध्यक्ष मौ मुब्श्शीर को बधाई दी, बधाई देने वालों में आईटी विभाग प्रदेश महासचिव आशीष सैनी, कांग्रेसी नेता सुभाष सैनी, हाजी नौशाद, रहीश अहमद, किसान कांग्रेस प्रदेश महामंत्री जसविंदर सिंह, यूथ कांग्रेस कोऑर्डिनेटर लवी त्यागी, इरशाद पहलवान, सलमान फरीदी सहित अनेक पदाधिकारी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

More Stories
हरिद्वार जिले में गौकशी की बढ़ती घटनाओं से महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरि महाराज बेहद नाराज़, पुलिस प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार
कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता ने अपने पिता की तीसरी पुण्यतिथि पर लगाया रक्तदान शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
रुड़की में बाइक सवार युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग,हालत गंभीर,पुरानी रंजिश का मामला