Jan Mudde

No.1 news portal of India

रूड़कीं में दीपावली त्यौहार पर पटाखा कारोबारियों के चेहरे खिले, देर रात तक चलता रहा पटाखा बाज़ार

Spread the love

आरिफ़ नियाज़ी

दीपावली के त्यौहार पर इस बार रूड़कीं के पटाखा व्यापारियों के लिए काफी बेहतर साबित हुआ। आलम ये रहा कि दो दिन में पटाखा कारोबार करोड़ों  में पहुंच गया जिससे पटाखा कारोबारियों में भारी उत्साह है। गौरतलब है कि कोरोना काल मे दीपावली के पर्व पर पटाखा कारोबारी बेहद निराश थे उस समय  पटाखा कारोबार पूरी तरह से चौपट हो गया था लेकिन जिस तरह से रूड़कीं के नेहरू स्टेडियम,रामनगर और लालकुर्ती  में बने पटाखा बाज़ार में पहुंचे लोगों ने जमकर पटाखों की खरी दारी  की उससे व्यापारियों के चेहरे खिल उठे हैं। नेहरू स्टेडियम में देर रात तक भी पटाखों की खरीद का सिलसिला जारी रहा। जिससे पटाखा व्यापारी बेहद खुश है।

[banner caption_position=”bottom” theme=”default_style” height=”auto” width=”100_percent” group=”advertisement” count=”-1″ transition=”fade” timer=”4000″ auto_height=”0″ show_caption=”1″ show_cta_button=”1″ use_image_tag=”1″]

गौरतलब है कि रूड़कीं में  दीपावली पर्व को लेकर बड़े पटाखा व्यापारियों ने  पूरी तैयारी की थी  बीती दीपावली पर मायूस इस बार पटाखा व्यापारियों को बड़ी उम्मीद थी कि इस बार का पटाखा बाज़ार अच्छा रहने वाला है। जिसके चलते नगर निगम और तहसील प्रशासन ने नेहरू स्टेडियम में दुकानें लगाने का उन्ही पटाखा व्यपारियों को आदेश दिया था जो पहले से लगतीं रहीं हैं या जिनके पास अपना पटाखा बेचने का लाइसेंस है। पटाखा बाज़ार में गुरुवार को दिन रात में भारी भीड़ उमड़ी और सभी व्यपारियों ने देर रात तक अपना कारोबार जारी रखा।वहीं शहर में तीन जगह पर पटाखा बाज़ार लगाने की अनुमति प्रशासन ने इस बार दी थी जिसमें रामनगर,लालकुर्ती,और नेहरु स्टेडियम शामिल थे।

तीनो स्थानों पर पटाखा बाज़ार में जमकर भीड़ उमड़ी।वहीं रूड़कीं के बड़े पटाखा कारोबारी और व्यापारी नेता कमल चावला ने बताया कि इस बार पटाखा कारोबार बेहद अच्छा रहा है दीपावली को लेकर लोगों में बेहद उत्साह था देर रात तक भी लोग पटाखों की खरीदारी करते रहे। पुलिस प्रशासन ने भी बेहतर इंतज़ाम किये थे। काफी अच्छा बाज़ार इस बार रहा है।भीड़ इतनी थी कि उन्हें  भी चार दिन से सोने  तक का समय नहीं मिला  है।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369