आरिफ नियाज़ी
हरिद्वार के बैरागी कैम्प में शनिवार को होने वाली देश के गृहमंत्री अमित शाह की विशाल जनसभा को लेकर पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम कर दिए हैं। रैली स्थल से लेकर आसपास के क्षेत्रों तक चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात किया जाएगा, ताकि कार्यक्रम शांतिपूर्ण और सुरक्षित तरीके से संपन्न हो सके।
पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी लगातार रैली स्थल का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था को अंतिम रूप दे रहे हैं। सुरक्षा के मद्देनजर बैरिकेडिंग, पार्किंग और यातायात व्यवस्था को भी दुरुस्त किया जा रहा है।
वहीं दूसरी ओर भाजपा संगठन भी इस रैली को सफल बनाने के लिए पूरी ताकत झोंक रहा है। पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं को अधिक से अधिक भीड़ जुटाने की जिम्मेदारी दी गई है। इसके साथ ही पार्टी से जुड़े किसान संगठनों और ग्राम प्रधानों को भी अपने-अपने क्षेत्रों से लोगों को रैली में लाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
माना जा रहा है कि हरिद्वार में होने वाली यह रैली अब तक की सबसे बड़ी रैलियों में से एक होगी, जिसमें प्रदेश के कई जिलों से बड़ी संख्या में लोग पहुंचेंगे।
इस संबंध में जिला पंचायत अध्यक्ष किरण चौधरी ने कहा कि हरिद्वार में गृहमंत्री अमित शाह की रैली ऐतिहासिक साबित होगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा कराए गए विकास कार्यों के कारण गांव-गांव से बड़ी संख्या में लोग गृहमंत्री को सुनने के लिए रैली में पहुंचेंगे।
उन्होंने बताया कि प्रदेश के कई जिलों से लोग हरिद्वार पहुंचकर गृहमंत्री अमित शाह के विचार सुनेंगे, जिससे रैली में भारी जनसमूह जुटने की उम्मीद है।





More Stories
माटी कला बोर्ड के सम्मान समारोह में कारीगरों का सम्मान, पारंपरिक कला को बढ़ावा देने का संकल्प दोहराया।
सुराज सेवा दल के प्रदेश अध्यक्ष रमेश जोशी की बड़ी चेतावनी,हरिद्वार के भ्रष्ट अधिकारियों को करेंगे बेनकाब, ईमानदार अधिकारी होंगे सम्मानित।
रुड़की के पिरान कलियर में हरेला पर्व पर वृक्षारोपण; प्रमुख समाजसेवी मोहम्मद सत्तार और सभासद प्रतिनिधि गुलफाम ने पर्यावरण संरक्षण पर दिया ज़ोर।