आरिफ़ नियाज़ी
भगवानपुर। ऊर्जा निगम की टीम इन दिनों बिजली बिल बकायेदारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर रही है। लगातार चलाए जा रहे अभियान के तहत बकाया बिल का भुगतान न करने वाले उपभोक्ताओं के बिजली कनेक्शन काटे जा रहे हैं। इतना ही नहीं, लंबे समय से बिल जमा न करने वाले उपभोक्ताओं के मीटर भी उतारे जा रहे हैं, जिससे क्षेत्र के उपभोक्ताओं में हड़कंप की स्थिति बनी हुई है।
भगवानपुर उपखंड के एसडीओ सजल हटवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि मार्च माह में विभाग को राजस्व वसूली का निर्धारित लक्ष्य पूरा करना होता है। इसके बावजूद कई उपभोक्ता जानबूझकर बिल भुगतान में लापरवाही और देरी करते हैं, जिसके चलते ऊर्जा निगम को सख्ती बरतनी पड़ रही है।
उन्होंने बताया कि ऊर्जा निगम के जेई और अन्य कर्मचारी गांव-गांव जाकर बकायेदारों के खिलाफ कार्रवाई कर रहे हैं। जिन उपभोक्ताओं ने लंबे समय से बिल जमा नहीं किया है, उनके बिजली कनेक्शन काटे जा रहे हैं।100 से अधिक कनेक्शन काटे गए है और पचास से अधिक के मीटर भी उतारकर उनके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है।
एसडीओ सजल हटवाल ने उपभोक्ताओं से अपील करते हुए कहा कि सभी लोग समय पर अपना बिजली बिल जमा करें, ताकि उन्हें किसी प्रकार की कार्रवाई का सामना न करना पड़े।





More Stories
खंजरपुर रोज़ा इफ्तार पार्टी में पहुंचे आज़ाद अली ने कहा भाजपा से खौफज़दा ना हों मुसलमान
बार काउंसिल के सदस्य निर्वाचित होने पर अधिवक्ता राव मुनफैत का तहसील परिसर में अधिवक्ताओं द्वारा हुआ जोरदार स्वागत
हरिद्वार में गृहमंत्री अमित शाह की रैली को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम, भीड़ जुटाने में जुटे भाजपा नेता, किरण चौधरी का दावा ऐतिहासिक होंगी रैली