Jan Mudde

No.1 news portal of India

रूड़की समाज उत्थान समिति ने किया कलियर शरीफ जाने वाले जत्थे का स्वागत, ईद ए मिलादुन्ननबी के मौके पर पगड़ी पहनाकर और खजूर देकर किया स्वागत

Spread the love

मोहम्मद शामिक

रुड़की में ईद ए मिलादुन्ननबी  के मौके पर समाज उत्थान समिति द्वारा कलियर शरीफ जाने वाले ज़ायरीनों का जोरदार तरीके से स्वागत किया गया ।इस दौरान समाज उत्थान समिति ने सभी ज़ायरीनों का  पगड़ी पहनाकर और खजूर देकर स्वागत किया। इस मौके पर समिति के अध्य्क्ष  नदीम मलिक ने कहा कि आज का दिन  बेहद  खास है और आज के दिन पूरी दुनिया के मुसलमान बड़े हर्षोउल्लास  के साथ मना रहे है। उन्होंने कहा कि आज के दिन आपसी सौहार्द और भाईचारे का संकल्प लेना चाहिए।समाज उत्थान समिति के कोषाध्यक्ष अब्दुल जब्बार सह सचिव नौशाद अली ने कहा की आज बड़ी संख्या में मुस्लिम समाज के लोग ख़ुदा की इबादत करेंगे।

सभी लोग कलियर शरीफ दरगाह पर जा रहे हैं जहाँ पर चादर चढाकर देश की अमन सलामती की दुआएं करेंगे। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग जुलूस की शक्ल में चादर  लेकर कलियर शरीफ दरगाह के लिए रवाना हो गए। गौरतलब है कि हजरत अलाउद्दीन अली अहमद साबिर का साफ-सुथरे पुरवा सालाना उर्स बड़ी धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है आज  ईद ए मिलादुन्नबी  के मौके पर मुस्लिम समाज मे  भारी उत्साह है दूर-दूर से ज़ायरीन  हजरत अलाउद्दीन अली अहमद साबिर कलियरी की दरगाह पर पहुंच रहे हैं।

[banner caption_position=”bottom” theme=”default_style” height=”auto” width=”100_percent” group=”advertisement” count=”-1″ transition=”fade” timer=”4000″ auto_height=”0″ show_caption=”1″ show_cta_button=”1″ use_image_tag=”1″]

ज़ायरीन दरगाह पर पहुंचकर  पर देश की अमन सलामती की दुआएं करेंगे और अपनी मन्नत मुरादें मांगेंगे। आज की  कलियर शरीफ दरगाह में  कई रस्में अदा की जाएगी।

अधिक पढ़े जाने वाली खबर

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369