Jan Mudde

No.1 news portal of India

कलियर उर्स को लेकर मेला प्रशासन की अच्छी पहल, ज़ायरीनों के रुकने की प्रशासन ने की बेहतर व्यवस्था,अरबी मदरसे और स्कूलों में रुकेंगे ज़ायरीन

Spread the love

आरिफ़ नियाज़ी

विश्व प्रसिद्ध हज़रत साबिर साहब के 753वें उर्स को लेकर  मेला  प्रशासन पूरी तरह से एलर्ट नज़र आ रहा है खराब मौसम के चलते बाहर से आने वाले ज़ायरीनों पर दरगाह  प्रशासन की कड़ी नजर है ।किसी जायरीन को किसी तरह की कोई परेशानी ना हो इसके लिए दरगाह प्रशासन ने खास इंतजाम किए हैं ।
कलियर के अधिकांश  अरबी मदरसे और स्कूल में जायरीनो के ठहरने की व्यवस्था की गई  हैं इतना ही नहीं दरगाह प्रशासन ने किसी भी असुविधा के लिए प्रशासन ने  मोबाइल नंबर भी जारी किए हैं। किसी भी असुविधा के लिए कोई भी जायरीन किसी भी समय इन नंबरों पर संपर्क कर सकता है।

दरसअल प्रशासन किसी भी ज़ायरीन की परेशानी नहीं देखना चाहता इसी लिए ज़ायरीनों के रुकने के लिए खास इंतजाम किए गए हैं।गौरतलब है कि हजरत अलाउद्दीन अली अहमद साबिर का 753 वां  सालाना उर्स बड़ी धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है जिसमें देश के कोने कोने से बड़ी संख्या में जायरीन पहुंच रहे हैं लेकिन खराब मौसम के चलते लोगों को कोई परेशानी ना हों इसके लिए  मेला प्रशासन पूरी तरह से संजीदा दिखाई दे रहा है।

[banner caption_position=”bottom” theme=”default_style” height=”auto” width=”100_percent” group=”advertisement” count=”-1″ transition=”fade” timer=”4000″ auto_height=”0″ show_caption=”1″ show_cta_button=”1″ use_image_tag=”1″]

मेला प्रशासन ने बाहर से आने वाले लोगों के लिए बेहतर व्यवस्था की है कलियर शरीफ के अधिकांश अरबी मदरसे और जूनियर हाई स्कूल,बाबा गरीब शाह इंटर कॉलेज, नेशनल इंटर कॉलेज धनौरी आदि में निशुल्क ज़ायरीनों के ठहरने और वहां तक पहुंचाने की व्यवस्था की गई है।खास बात ये है कि मेला प्रशासन ने कलियर पीपल चौक से रोडवेज बसें भी  लगाई है जो ज़ायरीनों को उक्त स्थानों पर  ले जा सकेंगी। उर्स की  तमाम व्यवस्था जिलाधिकारी विनय शंकर पांडे और ज्वाइंट मजिस्ट्रेट अंशु सिंह द्वारा कराई गई  है जो एक बेहतर और सराहनीय कार्य हैं। हालांकि इसके लिए उर्स में लगातार प्रचार  भी कराया जा रहा है।

इस बाबत ज्वाइंट मजिस्ट्रेट अंशुल सिंह ने बताया कि उर्स  में आने वाले तमाम ज़ायरीनों को किसी भी तरह की असुविधा ना हो इसके लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं। उनके रुकने ठहरने की व्यवस्था भी निशुल्क रखी गई है। अरबी मदरसों से लेकर  कई स्कूल में ज़ायरीनों के ठहरने की व्यवस्था कराई गई है। इतना ही नहीं रोडवेज बसों के जरिए जायरीन उक्त स्थान पर पहुंच सकते हैं।

error: Content is protected !!
जन मुद्दे के लिए आवश्यकता है उत्तर प्रदेश/उत्तराखंड के सभी जिलो से अनुभवी ब्यूरो चीफ, पत्रकार, कैमरामैन, विज्ञापन प्रतिनिधि की। आप संपर्क करे मो० न० 9719430800,9557227369