मोहम्मद शामिक
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की ओर से कलियर शरीफ हज़रत साबिर साहब की दरगाह पर चादर और फूल पेश किए गए हैं ।इस चादर को दिल्ली उर्स कमेटी के चेयरमैन एफ आई स्माइली और दिल्ली उर्स कमेटी के सदस्य मंगलवार को कलियर शरीफ दरगाह पर लेकर पहुंचे । दरगाह पर पहुंचने पर देश और प्रदेश की खुशहाली और अमन सलामती की दुआएं मांगी गई।
गौरतलब है सोमवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के द्वारा कलियर शरीफ के लिए चादर रवाना की गई थी जिसमे दिल्ली के खाद्य मंत्री इमरान हुसैन और उर्स कमेटी के चेयरमैन एफ आई इस्माइली,लव कुश रामलीला कमेटी के अध्यक्ष अर्जुन कुमार, भाईचारा कमेटी के अध्यक्ष मेहरबान कुरैशी उर्स कमेटी के मेंबर्स फईमुद्दीन सैफ़ी, परवेज नूर, मोहम्मद मुस्तफा, वकार भोपाली, फुरकान कुरेशी,रिजवान सैफी आदि मौजूद रहे थे।

दरसअल हज़रत मखदूम अलाउद्दीन अली अहमद साबिर पाक रहमतुल्ला अलैह के 753 उर्स की शुरुआत हो चुकी है।जिसके चलते देश भर के लोग अपनी मन्नत मुरादें लेकर दरगाह पर पहुंचने लगे हैं। अरविंद केजरीवाल की चादर को पेश करने के लिए दरगाह प्रबन्धन द्वारा भी खास इंतजाम किए गए थे इस मौके पर खास दुआएं भी कराई गई थी।।इस मौके पर पूरे मुल्क में अमन, शांति और आपसी भाईचारा बढ़े और कोरोना जैसी महामारी से देश और दुनिया को निजात मिले ऐसी दुआएं भी कराई गयी थीं।
[banner caption_position=”bottom” theme=”default_style” height=”auto” width=”100_percent” group=”advertisement” count=”-1″ transition=”fade” timer=”4000″ auto_height=”0″ show_caption=”1″ show_cta_button=”1″ use_image_tag=”1″]
इस मौके पर उर्स कमेटी के चेयरमैन श्री इस्माइली ने बताया कि पूरे देश में एक दिल्ली सरकार ऐसी है जिसने उर्स कमेटी बनाई है जो हज़रत निज़ामुद्दीन के उर्स में पहुंचने वाले ज़ायरीनों के लिए खास इंतजाम करती है। उन्होंने कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली का बड़े पैमाने पर विकास किया है अगर उत्तराखंड में आप की सरकार बनती है तो इस राज्य की तस्वीर बदलने का काम भी आम आदमी पार्टी की सरकार करेगी।



More Stories
हरिद्वार जिले में गौकशी की बढ़ती घटनाओं से महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरि महाराज बेहद नाराज़, पुलिस प्रशासन को ठहराया जिम्मेदार
कांग्रेस नेता सचिन गुप्ता ने अपने पिता की तीसरी पुण्यतिथि पर लगाया रक्तदान शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
रुड़की में बाइक सवार युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग,हालत गंभीर,पुरानी रंजिश का मामला